Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » समयबद्ध मजदूरी भुगतान में कोरबा पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर ,99.72 प्रतिशत एफ.टी.ओ. समय-सीमा में जारी,91 करोड़ रूपये का किया गया मजदूरी भुगतान
    Uncategorized

    समयबद्ध मजदूरी भुगतान में कोरबा पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर ,99.72 प्रतिशत एफ.टी.ओ. समय-सीमा में जारी,91 करोड़ रूपये का किया गया मजदूरी भुगतान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/02/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत कराये गये कार्यो के समयबद्ध मजदूरी भुगतान में इस वर्ष कोरबा जिला अब तक प्रदेश में अव्वल है. इस साल जिले में अब तक मजदूरी भुगतान हेतु 99.72 प्रतिशत फंड ट्रांसफर आर्डर (एफ.टी.ओ.) समय-सीमा में जारी किया गये है। जिले में अब तक वित्तीय वर्ष 2022-23 में 90.99 करोड़ रूपये का मजदूरी भुगतान श्रमिकों के खातों में किया गया है।

    कलेक्टर संजीव झा के द्वारा मनरेगा की निरंतर समीक्षा एवं सतत माॅनिटरिंग की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप कोरबा जिला समयबद्ध मजदूरी भुगतान में प्रदेश में शीर्ष पर बना हुआ है। कलेक्टर कोरबा के द्वारा पूर्व में ही सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देश दिये गये थे कि मनरेगा के कार्यो में शत् प्रतिशत समयबद्ध मजदूरी भुगतान के लिए मस्टर रोल बंद होने के 8 दिवस के भीतर फंड ट्रांसफर आर्डर जारी कर द्वितीय हस्ताक्षर करें। जिसका जनपद पंचायत द्वारा गंभीरता से पालन किया जा रहा है.
    श्री नूतन कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 24 फरवरी तक समयबद्ध मजदूरी भुगतान के लिये जनपद पंचायत कोरबा में 99.92 प्रतिशत, करतला में 99.9 प्रतिशत, कटघोरा में 98.9 प्रतिशत, पाली में 99.61 प्रतिशत एवं जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में 99.84 प्रतिशत एफ.टी.ओ. निश्चित समय-सीमा में जारी किये गये हैं।
    इसी प्रकार 21फरवरी 2023 तक जनपद पंचायत कोरबा में 14.58 करोड़ रूपये, करतला में 11.63 करोड रूपये, कटघोरा में 6.61करोड रूपये, पाली में 25.67 करोड रूपये जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में 30.05 करोड रूपये एवं अन्य क्रियान्वयन एजेंसी में 2.42 करोड़ रूपये श्रमिको के खातों में मजदूरी भुगतान किया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि जिले में मांग अनुसार अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रम मूलक कार्य उपलब्ध कराये जा रहे है ताकि ग्रामीणों को ज्यादा रोजगार के अवसर मिल सके।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.