Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 13 शिक्षक एवं कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई,,
    Uncategorized

    शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 13 शिक्षक एवं कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल09/05/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 13 शिक्षक एवं कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई,,

    कोरबा 08 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत, लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जिला कोरबा में विभागीय जांच उपरांत कुल 07 कर्मचारियों को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सेवा से पदच्युत किया गया है। ये सभी विभिन्न विकासखंडों के स्कूलों एवं कार्यालयों में कार्यरत थे। इसके साथ ही कलेक्टर कोरबा की अनुशंसा अनुसार 06 प्रकरणों में कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालयों को भेजा गया है। इनमें तीन प्रकरण संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर, दो लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर तथा एक जनपद पंचायत कोरबा को प्रेषित किए गए हैं। दो प्रकरणों में जांच लंबित है। एक लापता शिक्षक और एक चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले कर्मचारी के संबंध में।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए चेतावनी और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है।
    छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) द्वारा दिनांक 14.05.2024 को जारी परिपत्र क्र. एफ 3-1/2024/1-3 के तहत लम्बे समय से अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच उपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे।
    उक्त निर्देशों के पालन में, जिला कोरबा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के अनुमोदन के पश्चात इन अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत किया गयाः1. श्रीमती अनिता साहू, सहायक शिक्षक एल.बी.प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा 2.श्री संतोष कुमार तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा 3. श्रीमती श्वेता पोर्ते, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा4. श्री दिनकर सिंह चेताम, सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा,पाली 5.श्री अनंत सिंह पैकरा, सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा 6.श्री संतोष कुमार यादव, भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला 7.श्री लक्ष्मीकांत राज, भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली।इसके अतिरिक्त इन प्रकरणों को उच्च कार्यालयों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है जिसमे श्री राम बिलास सिंह, व्याख्याता (गणित), शा.उ.मा.वि. मोरगा, पोड़ी उपरोड़ा का प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर को प्रेषित किया गया है।
    ’ श्री श्यामलाल यादव, शिक्षक एल.बी., मा.शा. हरदेवा, पोड़ी उपरोड़ा एवं श्री प्रभात कुमार पाल, उ.व.शि., मा.शा. सरईपाली, बोईदा,पाली का प्रकरण संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रेषित किया गया है।
    ’ कु. पुष्पा नेताम, सहायक शिक्षक पंचायत,प्रा.शा. कोलिहामुड़ा,कोरबा का प्रकरण जनपद पंचायत कोरबा को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। दो प्रकरणों में कार्यवाही लंबित रखी गई है जिसमें श्रीमती निकत खान, व्याख्याता एल.बी., हाई स्कूल तिलाईडांड़, कोरबा लापता होने के कारण एवं
    ’ श्री किताब सिंह तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. दूरीपारा, पोड़ी उपरोड़ा का प्रस्तुत चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के आधार पर लंबित है।
    क्रमांक 135/मनोज/

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान,,

    26/05/2026

    खरीफ फसलों के लिए खाद वितरण के नए नियम जारी: छोटे किसानों को एकमुश्त, बड़े किसानों को किश्तों में मिलेगा यूरिया; नैनो यूरिया को बढ़ावा

    25/05/2026

    नौतपा का अलर्ट: भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें लक्षण और बचाव के उपाय,,

    25/05/2026
    Editors Picks

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान,,

    26/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.