Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय,112 एवं 1098 पर भी दी जा सकेगी बाल विवाह की सूचना
    Uncategorized

    अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय,112 एवं 1098 पर भी दी जा सकेगी बाल विवाह की सूचना

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल10/04/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । 17 अप्रैल को रामनवमी तथा 10 मई को अक्षय तृतीया पर्व आ रहा है। इस पर्व पर बाल विवाह की घटनाओं की समय पर रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप रोक लगाया जाना है। बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा के साथ ही साथ कानूनन अपराध है। 18 वर्ष के पूर्व लडकी तथा 21 वर्ष के पूर्व लड़के का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतायत से जनजाति व विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डों, बिरहोर, पहाडी कोरवा आदि निवास करते है। शिक्षा के अभाव में बाल विवाह के दुष्परिणाम यथा कुपोषण, कम वजन के शिशु पैदा होने, महिलाओं में एनीमिया आदि की शिकार होने की संभावना होती है। बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण हेतु प्रत्येक ग्रामों में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति गठित है। जिसके सरपंच अध्यक्ष तथा ग्राम सचिव (सदस्य सचिव), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन व अन्य गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि आदि सदस्य है। उक्त समिति के सदस्यों व गणमान्य नागरिकों द्वारा रामनवमी तथा अक्षय तृतीया या अन्य अवसरों पर होने वाले बाल विवाह को प्रभावी तरीके से समय पर रोकथाम व बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही जिले में बाल विवाह कराये जाने की सूचना प्राप्त हो तो उसकी सूचना अविलंब पर्यवेक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी, 112 आपातकालीन नम्बर अथवा चाइल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 पर सूचना दी जा सकती है।
    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों, समाज प्रमुखों, धार्मिक व वैवाहिक अनुष्ठान को संपन्न कराने वाले धार्मिक सेवा प्रदाता टेंट हाउस, डीजे बैंड बाजा, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों तथा जन प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि, बिना आयु प्रमाण पत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में सेवाएं प्रदान न करें। बाल विवाह पर प्रभावी रोक के लिए सभी अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके और जिले में बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026

    रिश्वत मांगने के आरोप में कटघोरा तहसील की सहायक ग्रेड-02 निलंबित; कलेक्टर कोरबा की बड़ी कार्रवाई, पोंड़ीउपरोड़ा रहेगा नया मुख्यालय,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा; ‘आवास प्लस 2.0’ की प्रतीक्षा सूची का होगा वाचन,,

    23/06/2026
    Editors Picks

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.