Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » समोसा नहीं खिलाया, तो दोस्त को ट्रेन से फेंका, मौत:डोंगरगढ़ से माता के दर्शन कर रायपुर लौट रहे थे, दोनों नाबालिग जिगरी दोस्त थे
    Uncategorized

    समोसा नहीं खिलाया, तो दोस्त को ट्रेन से फेंका, मौत:डोंगरगढ़ से माता के दर्शन कर रायपुर लौट रहे थे, दोनों नाबालिग जिगरी दोस्त थे

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल20/04/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में 10 रुपए के समोसे नहीं खिलाने और थप्पड़ मारने को लेकर चलती ट्रेन से दोस्त को धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों नाबालिग दोस्त रायपुर के रहने वाले हैं। घटना राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के मौहाभाठा और मुड़ीपार के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई।

    दरअसल, 16 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर 14 साल के एक लड़के का कटा हुआ शव मिला था। रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मुड़ीपार रेलवे स्टेशन मास्टर ने सोमनी थाने में दी थी। सोमनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

    सोमनी पुलिस स्टेशन।
    सोमनी पुलिस स्टेशन।

    जांच में हुआ हत्या का खुलासा

    उसकी पहचान समीर महानंद पिता वरुण महानंद (14) निवासी रायपुर के गोपाल नगर के रूप में हुई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कि यह हादसा नहीं हत्या थी। समीर को उसके बचपन के दोस्त ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था। जिसे गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

    समोसा नहीं खिलाया, तो ले ली जान

    सोमनी थाना प्रभारी कृष्णा पाटले ने बताया कि, जब पुलिस ने उसके दोस्त को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने कहा कि वो बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक ही मोहल्ले में पले बढ़े हैं। दोनों ने डोंगरगढ़ में माता के दर्शन के लिए जाने का प्लान बनाया। रायपुर से ट्रेन में बैठकर सुबह डोंगरगढ़ पहुंचे। दर्शन करने के बाद ट्रेन से रायपुर लौट रहे थे।

    समीर ने समोसा खरीदने से मना कर दिया

    ट्रेन में दोनों दोस्त गेट के पास खड़े थे। इस दौरान एक समोसा वाला आया, तो आरोपी ने 20 रुपए का समोसा लिया। जिसे दोनों ने मिलकर खाया। आरोपी ने समीर को कहा कि और भूख लगी है। तूम भी 10 रुपए का समोसा ले लो। जिस पर समीर ने समोसा लेने से मना कर दिया।

    थप्पड़ मारा, तो गुस्से में ट्रेन से गिराया

    इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने कहा कि मेरा समोसा खाया, लेकिन खुद नहीं खिला रहा है। इस पर समीर ने अपने दोस्त को थप्पड़ मार दिया। आरोपी को इतना गुस्सा आया कि समीर को धक्का देकर ट्रेन के बाहर गिरा दिया। ट्रेन काफी रफ्तार में थी, इसलिए उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026
    Editors Picks

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.