HomeUncategorizedमंदिर तोड़ने को लेकर बवाल:हिंदू संगठन ने कहा- आजादी के पहले से...

मंदिर तोड़ने को लेकर बवाल:हिंदू संगठन ने कहा- आजादी के पहले से है स्थापित, लोगों की आस्था जुड़ी है, तोड़ा तो अनर्थ होगा

जगदलपुर में हिंदू संगठन के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के लोगों का कहना है कि, शहर के गंगानगर वार्ड में आजादी से पहले स्थापित किया गया मंदिर तोड़ा जा रहा है। इसे तोड़कर वहां स्वास्थ्य केंद्र बनाने की तैयारी है। मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है। यदि मंदिर तोड़ा जाता है तो अनर्थ हो जाएगा। संगठन के लोगों ने कहा कि, प्रशासन अपना निर्णय वापस ले।

हिंदू संगठन बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि, जिस जगह पर मंदिर स्थापित है वह तीन वार्डों का प्रमुख केंद्र है। कोई भी धार्मिक कार्यक्रम होते हैं मंदिर स्थल पर ही होते हैं। ऐसे मंदिर को तोड़ने का निर्णय लेना यानी आस्था को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले इस मंदिर की स्थापना की गई थी इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाना चाहिए ना कि इसे तोड़ना चाहिए।

महिलाएं भी इस मामले पर आगे आईं।
महिलाएं भी इस मामले पर आगे आईं।

इधर वार्ड के लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र या फिर अन्य विकास कार्यों के हम विरोधी नहीं है शहर में यह सुविधाएं भी जरूरी है लेकिन मंदिर को तोड़कर अन्य भवनों का निर्माण करवाना यह गलत है यदि ऐसा होता है तो इसका हम विरोध करते हैं। हिंदू संगठन और वार्ड के लोगों ने मिलकर जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है।

इधर नगर निगम के आयुक्त के एस पैकरा ने कहा कि, गंगानगर वार्ड के कुछ लोग आए थे। जिन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आवेदन दिया है। साथ ही हॉस्पिटल के लिए मंदिर तोड़ने मना किया है।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read