Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    हाथियों की निगरानी अब हाईटेक : कटघोरा वनमंडल में लगेंगे ई-आई टावर कैमरे, गांवों को मिलेगी समय रहते चेतावनी,,

    22/05/2026

    कटघोरा में गहराया जल संकट : वार्ड क्रमांक 2 सहित कई वार्डों में गंदा पानी, लोग बूंद-बूंद को परेशान,,

    22/05/2026

    सियासी भूचाल: कोरबा में जिस भाजपा नेता की हत्या हुई, उसी खाली सीट पर जेल से चुनाव लड़ने उतरा मुख्य आरोपी!

    22/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने शिविरों का किया जा रहा आयोजनक्षशिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आधार, आयुष्मान, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित
    Uncategorized

    पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने शिविरों का किया जा रहा आयोजनक्षशिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आधार, आयुष्मान, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल30/12/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने शिविरों का किया जा रहा आयोजनक्षशिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आधार, आयुष्मान, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित

    कोरबा 30 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना द्वारा जिले के चिन्हांकित सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा शेड्युल निर्धारित कर पीव्हीटीजी बसाहटों में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इन शिविरों में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के विकासखण्ड कोरबा के ग्राम छातासराई, माखुरपानी, पतरापाली, गढ़उपरोड़ा, देवपहरी, विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत कटोरीनगोई, मल्दा, बांझीपारा, गुडरूमुड़ा (मांझीपारा) में पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार पाली जनपद के डोंगानाला सहित अन्य सभी जनपदों के पीव्हीटीजी बसाहटों में योजना अनुरूप शिविर का आयोजन किया गया।
    शिविर में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत ऐसे समुदायों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवंर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के वंचित लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, केसीसी, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण के रूप में बीपी, शुगर, आंख, खून की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी प्रदान की जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शिविर तक लाने हेतु महिला कर्मचारियों, स्वसहायता समूह द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है एवं शिविर की नियमित मॉनिटरिंग हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों की टीम द्वारा शिविर का निरीक्षण कर संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    हाथियों की निगरानी अब हाईटेक : कटघोरा वनमंडल में लगेंगे ई-आई टावर कैमरे, गांवों को मिलेगी समय रहते चेतावनी,,

    22/05/2026

    कटघोरा में गहराया जल संकट : वार्ड क्रमांक 2 सहित कई वार्डों में गंदा पानी, लोग बूंद-बूंद को परेशान,,

    22/05/2026

    सियासी भूचाल: कोरबा में जिस भाजपा नेता की हत्या हुई, उसी खाली सीट पर जेल से चुनाव लड़ने उतरा मुख्य आरोपी!

    22/05/2026

    मौसम महा-अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की चेतावनी! चक्रवाती सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज ​बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती चक्रव्यूह से बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका!,,

    21/05/2026

    बड़ा -एक्शन: चोटिया पोडीउपरोडा में गरजा प्रशासन का बुलडोजर! अंतर-राज्यीय भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त हुई NH-130 की लाखो की बेशकीमती जमीन!,,

    21/05/2026

    जनपद CEO के ट्रांसफर पर भारी हंगामा: जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने खोला मोर्चा, ‘सुशासन तिहार’ का किया पूर्ण बहिष्कार,,

    21/05/2026
    Editors Picks

    हाथियों की निगरानी अब हाईटेक : कटघोरा वनमंडल में लगेंगे ई-आई टावर कैमरे, गांवों को मिलेगी समय रहते चेतावनी,,

    22/05/2026

    कटघोरा में गहराया जल संकट : वार्ड क्रमांक 2 सहित कई वार्डों में गंदा पानी, लोग बूंद-बूंद को परेशान,,

    22/05/2026

    सियासी भूचाल: कोरबा में जिस भाजपा नेता की हत्या हुई, उसी खाली सीट पर जेल से चुनाव लड़ने उतरा मुख्य आरोपी!

    22/05/2026

    मौसम महा-अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की चेतावनी! चक्रवाती सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज ​बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती चक्रव्यूह से बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका!,,

    21/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.