Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ में कल से होगी अच्छी बारिश:कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, तापमान में आएगी गिरावट
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ में कल से होगी अच्छी बारिश:कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, तापमान में आएगी गिरावट

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/07/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा कटघोरा—- छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक हटने की संभावना है। जिससे उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाएं लगातार आ रही हैंऔर बादल बन रहे हैं। जिससे प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में बारिश नहीं हो रही है लेकिन आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और नमी युक्त हवाएं चल रही है।

    शुक्रवार को बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। यहां शाम-रात को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। खंडवर्षा के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र ने बीजापुर, कुआकोंडा, भैरमगढ़, सुकमा, कटेकल्याण, बरमकेला, कोंटा, बस्तर में 4-2 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की है। प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।

    उमस ने किया बेहाल
    शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई है, लेकिन बारिश के बाद फिर से धूप निकल गई। उमस से लोग परेशान होते रहे।

    अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
    मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, अलवर, ग्वालियर, सीधी, डाल्टनगंज, शांतिनिकेतन और उसके बाद पूर्व की ओर दक्षिण मिजोरम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है।

    इसके अलावा एक और सिस्टम उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक है। जिसके असर से आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम प्रदेश में अधिकतम तापमान में कल से गिरावट का दौर शुरू हो सकता है ।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026
    Editors Picks

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.