HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में ट्रांसफर -पोस्टिंग के...

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में ट्रांसफर -पोस्टिंग के नाम पर रिश्वत का आरोप लगाने वाले कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिमगा तहसीलदार नीलमणी दुबे सस्पेंड

रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर आरोप लगाने वाले सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश गुरुवार देर शाम जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि नीलमणि दुबे ने शासन के खिलाफ मीडिया में बयान दिया है। आदेश में कहा गया है कि तहसीलदार नीलमणि का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।

नीलमणी दुबे ने आरोप लगाया था कि जिस अधिकारी के सेवानिवृत्ति में केवल 6 महीने बाकी हैं, उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया है। यही नहीं, 55 साल के एक अधिकारी जो आईसीयू में भर्ती हैं, उनका भी तबादला कर दिया गया है।
निलंबन के दौरान उनका कार्यालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में होगा।कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणी दुबे ने आरोप लगाया था कि मंत्री के निजी बंगले में नतमस्तक होने वाले अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दी गई है, जिसमें कोई निश्चित मापदंड नहीं अपनाया गया है।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read