Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    खरीफ फसलों के लिए खाद वितरण के नए नियम जारी: छोटे किसानों को एकमुश्त, बड़े किसानों को किश्तों में मिलेगा यूरिया; नैनो यूरिया को बढ़ावा

    25/05/2026

    नौतपा का अलर्ट: भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें लक्षण और बचाव के उपाय,,

    25/05/2026

    भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: कोरबा में लाखों की शासकीय राशि डकारने वाले पूर्व सरपंच, सचिव और ठेकेदार पहुंचे जेल,,

    25/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं जनचौपाल में आई दिव्यांग चंदा बाई की समस्या का किया गया तत्काल निराकरण हितग्राही को ट्राईसाइकिल प्रदान कर पहुँचाई गई राहत,,
    Uncategorized

    कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं जनचौपाल में आई दिव्यांग चंदा बाई की समस्या का किया गया तत्काल निराकरण हितग्राही को ट्राईसाइकिल प्रदान कर पहुँचाई गई राहत,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल05/02/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं जनचौपाल में आई दिव्यांग चंदा बाई की समस्या का किया गया तत्काल निराकरण हितग्राही को ट्राईसाइकिल प्रदान कर पहुँचाई गई राहत,,

    कोरबा 05 फरवरी 2024 / कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जनचौपाल में आने वाले लोगों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव जल्द से जल्द निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर के निर्देशन में करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कनकी के आश्रित ग्राम कटरापारा की रहने वाली 55 वर्षीय दिव्यांग श्रीमती चंदा बाई को तत्काल राहत पहुँचाते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया।
    दिव्यांग श्रीमती चंदा बाई कलेक्टर जनचौपाल में अपने रोजमर्रा के कार्याें को पूरा करने के लिए आवागमन की सुविधा हेतु एक ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर कलेक्टर चौपाल में आई थी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें अपने दिनचर्या को पूरा करने एवं कहीं आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। कलेक्टर ने हितग्राही की समस्या का तत्काल निराकरण करने हेतु उपसंचालक समाज कल्याण को निर्देशित किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सिनीवाली गोयल ने हितग्राही ट्राईसाइकिल एवं वॉकर प्रदान किया।
    जनचौपाल में अपनी समस्या का निराकरण होने एवं ट्राईसाइकिल एवं वॉकर पाकर हितग्राही चंदा बाई बहुत खुश हुई। उन्होंने बताया कि पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था, ट्राईसाइकिल मिल जाने से अब उनकी दैनिक कार्य पूरा करने में बहुत सुविधा मिलेगी। इस हेतु उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती गोयल ने बताया कि हितग्राही चंदा बाई 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग एवं उनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है। इसलिए उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसाईकल, वॉकर दी गई है। जिससे वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर पाएंगी।
    इसी प्रकार जनचौपाल में आज वनाधिकार पट्टा बनाने, पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि के कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    खरीफ फसलों के लिए खाद वितरण के नए नियम जारी: छोटे किसानों को एकमुश्त, बड़े किसानों को किश्तों में मिलेगा यूरिया; नैनो यूरिया को बढ़ावा

    25/05/2026

    नौतपा का अलर्ट: भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें लक्षण और बचाव के उपाय,,

    25/05/2026

    भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: कोरबा में लाखों की शासकीय राशि डकारने वाले पूर्व सरपंच, सचिव और ठेकेदार पहुंचे जेल,,

    25/05/2026

    कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, 121 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,

    25/05/2026

    कोरबा में सड़कों का महाजाल: मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया ₹342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन,,

    25/05/2026

    कलचुरी राजवंश की पहली राजधानी छत्तीसगढ़ के तुमान गाँव में मिला 80 साल पुराना ब्रिटिश कालीन दस्तावेज: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत बड़ी खोज,,

    25/05/2026
    Editors Picks

    खरीफ फसलों के लिए खाद वितरण के नए नियम जारी: छोटे किसानों को एकमुश्त, बड़े किसानों को किश्तों में मिलेगा यूरिया; नैनो यूरिया को बढ़ावा

    25/05/2026

    नौतपा का अलर्ट: भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें लक्षण और बचाव के उपाय,,

    25/05/2026

    भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: कोरबा में लाखों की शासकीय राशि डकारने वाले पूर्व सरपंच, सचिव और ठेकेदार पहुंचे जेल,,

    25/05/2026

    कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, 121 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,

    25/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.