Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » CGMSC घोटाला : 700 करोड़ के भ्रष्टाचार में तीन IAS पर शिकंजा, जांच में बड़े खुलासे के संकेत…
    Uncategorized

    CGMSC घोटाला : 700 करोड़ के भ्रष्टाचार में तीन IAS पर शिकंजा, जांच में बड़े खुलासे के संकेत…

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल08/03/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CGMSC घोटाला : 700 करोड़ के भ्रष्टाचार में तीन IAS पर शिकंजा, जांच में बड़े खुलासे के संकेत…

    रायपुर।* छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) घोटाला, जिसमें 700 करोड़ से अधिक की अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। कम कीमत के मेडिकल सामानों को 1000 गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी चूना लगा। विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठा, और अब मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।

    *तीन IAS अधिकारियों पर शिकंजा, पूछताछ शुरू*
    इस घोटाले में अब तक तीन IAS अफसरों के नाम सामने आ चुके हैं—भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और पद्मिनी भोई साहू। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सरकार से इन अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। अब तीनों को समन जारी कर जांच के लिए बुलाया गया है।

    *IAS भीम सिंह से पूछताछ का सिलसिला शुरू हो चुका है। गुरुवार को उनसे चार घंटे से अधिक समय तक गहन पूछताछ हुई। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसी को मिली जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।*

    *IAS चंद्रकांत वर्मा से छह घंटे की पूछताछ*
    इससे पहले IAS चंद्रकांत वर्मा, जो वर्तमान में कलेक्टर के पद पर हैं, से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल में कई विवादास्पद टेंडर जारी हुए और करोड़ों का सामान खरीदा गया था। जांच एजेंसी को उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि CGMSC में जो भी पदस्थ रहा, वह भारी मुनाफे के साथ ही निकला।

    *भ्रष्ट अधिकारियों पर गिर सकती है गाज*
    अब बारी CGMSC की मौजूदा MD पद्मिनी भोई साहू की है। उन्हें भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री इस घोटाले से बेहद नाराज हैं और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के पक्ष में हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने भी कहा है कि सुशासन की सरकार में भ्रष्ट अफसरों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

    *1000 करोड़ तक पहुंच सकता है घोटाले का आंकड़ा!*
    जांच से जुड़े सूत्रों का मानना है कि अगर इस मामले की तह तक जाया जाए, तो यह घोटाला 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि इस भ्रष्टाचार में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

    *पूर्व सरकार में था जलवा, अब खतरे में कुर्सी!*
    सूत्रों के अनुसार, भूपेश सरकार के कार्यकाल में इन तीनों IAS अफसरों का दबदबा था। स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का खेल खेला गया, जिसमें टेंडर प्रक्रिया से लेकर खरीदी तक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। अब जब ACB और EOW ने जांच को तेज कर दिया है, तो जल्द ही इस घोटाले से जुड़े और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

    *छत्तीसगढ़ की जनता अब इस बात पर नजर गड़ाए हुए है कि क्या भ्रष्ट अधिकारियों को सच में सजा मिलेगी, या यह मामला भी राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा? ACB और EOW की निष्पक्ष जांच से आने वाले दिनों में बड़े धमाकेदार खुलासे होने तय माने जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026

    भीषण गर्मी का प्रकोप: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित,,

    17/04/2026

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025
    Editors Picks

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026

    जनगणना 2027: कोरबा में ऑनलाइन स्व-गणना का आगाज, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खुद दर्ज की जानकारी

    17/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.