What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा छ,ग —- रायगढ़ में दिसबंर महीने में ठंड का असर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। सुबह से लेकर रात तक ठंड का अहसास, फिर रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, नवंबर महीने में मौसम में बदलाव आने के बाद ठंड का असर कम था, लेकिन एक जनवरी से तापमान में गिरावट आई और शनिवार की रात में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। महीने के आखरी दिनों में आसमान पर छाए बादल हटने के…
बीजापुर के जाबांज पत्रकार मुकेश को कोरबा प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, आक्रोश प्रकट कर निकाला कैंडल मार्च,, कोरबा। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जुझारू पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या पर कोरबा प्रेस क्लब। इन घटना की निंदा करते हुए शनिवार के शाम को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान कोरबा जिले के पत्रकारों ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया। यह भी कहा कि वर्तमान दौर पत्रकारिता के लिए चिंतनीय है। ऐसे समय में पत्रकारों को एकजुट रहकर संघर्ष करने की जरूरत है। आपसी मतभेदों को जोड़कर भूल कर पत्रकारों को एक मंच पर आना…
रायपुर -बीजापुर । पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईजी ने SIT गठित की है। 11 सदस्यीय SIT में बीजापुर के एडिश्नल एसपी मयंक गुर्जर के अलावा दंतेवाड़ा डीएसपी रुचि वर्मा, बीजापुर डीएसपी शरद जायसवाल, डीएसपी बस्तर गीतिका साहू शामिल हैं। वहीं बीजापुर के थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, विशेष शाखा प्रभारी विरेंद्र श्रीवास्तव, दंतेवाड़ा फरसपाल प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास, निरीक्षक पुलिस लाइन रिजवान अहमद, साईबर रेंज निरीक्षक गौरव तिवारी, एसआई थाना बीजापुर मुकेश पटेल और साइबरसेल के प्रभारी एसआई विवेकानंद पटेल को टीम में रखा गया है।
कोरबा कटघोरा—- अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान श्री राघव सरकार की आशीम कृपा से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष अभी अखंड नवधा रामायण का आयोजन सीएसईबी ऑफिस बिजली भाटा हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया गया है। अखंड नवधा समिति द्वारा 15 वर्ष से लगातार अखंड नवधा रामायण आयोजित किया जा रहा है। 13 जनवरी तक गायन वादन एवं 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर हवन – पूजन, सहस्त्रधारा ,प्रसाद वितरण , ब्राह्मण भोज,भोग भंडारा का आयोजन किया जावेगा।अखंड नवधा प्रारंभ के पूर्व कलश यात्रा हनुमान मंदिर प्रांगण से तालाब होते हुए छीर्रा परिसर में आयोजित किया गया है। कलश…
नई दिल्ली: भारत के पास अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किमी तक बढ़ गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़े मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि दिल्ली ने 2002 में अपनी मेट्रो यात्रा शुरू की थी, जब अटल बिहारी वाजपेयी जी ने दिल्ली के लोगों को पहली मेट्रो दी। आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली वालों को नई मेट्रो परियोजनाओं और…
सैलानियों के मन मोह लेता है पर्यटन स्थल बुका इस मौसम में यहाँ का दृश्य करता है रोमांचित,,, कोरबा 04 जनवरी 2025/ बाँगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण भी पर्यटकों को रोमांचित करने के साथ उनमें प्यार का भाव जगाता है। यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ के नैसर्गिक सुरम्य दृश्य को निहारने के साथ ही खुशी प्रकट कर यहाँ से लौटते समय सुनहरी यादों को जेहन में समेटकर ले जाते हैं। कटघोरा…
नई दिल्ली/रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर से स्तब्ध प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग की करने को कहा है.प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने विज्ञप्ति के जरिए दिवंगत मुकेश चंद्राकर के परिवार के सदस्यों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्राकर ने बस्तर जंक्शन नामक एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाया, इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार, आदिवासी अधिकारों और…
बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया गया है। आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। बताया जा रहा है कि मुकेश चंद्राकर ने एक सड़क निर्माण पर रिपोर्ट की थी, जिसके बाद ठेकेदार के खिलाफ जांच हुई थी। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे, और उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ठेकेदार के…
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर ठेकेदार ने शव सेप्टिक टैंक में छिपाया, प्लास्टर से ढका..! पत्रकार की हत्या का ख़ौफनाक वीडियो आया सामने..! रायपुर से जुड़े तार,3 गिरफ्तार बीजापुर। राष्ट्रीय न्यूज चैनल एनडीटीवी के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उनके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था और उसके ऊपर प्लास्टर कर दिया गया था ताकि किसी को इसका पता न चले। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे, जिसके बाद उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में युकेश ने कुछ ठेकेदारों पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुरेश विदेश भागने की तैयारी में था। बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीजापुर जिले के पत्रकार थे। जिनका शव 3 जनवरी को ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में पाया गया। परिजन 1 जनवरी से पत्रकार की तलाश में थे। बीजापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मुकेश ने…
