Author: विनोद जायसवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन बिगड़ते कानून व्यवस्था और धर्मांतरण के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है। सदन में आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सवालों का सामना करेंगे, वही नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। सदन में आज कई सवाल लगे हैं, खासकर सड़क निर्माण से जुड़े कई सवाल और सड़कों निर्माण में गड़बड़ी का मुद्दा सदन में उठ सकता है। निशुल्क चावल वितरण की अनुमति, प्रदेश में बढ़े अपराध, अस्थाई कर्मचारियों को नियमितीकरण से जुड़े भी कई सारे सवाल भी आज…
IMD Alert – उत्तर भारत समेत देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का सितम बढ़ गया है. उत्तरी राज्यों में कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, ठंड के और बढ़ने के आसार हैं. नए साल पर थोड़ी राहत के बाद मंगलवार (3 जनवरी) को फिर से शीतलहर की स्थिति वापस लौट आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत में बहुत घना कोहरा रहने के आसार है, इसके साथ ही दिनभर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक शीतलहर की…
बिटिया के विवाह के लिए दिया 25 हजार रुपए का सहयोग, ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की सराहनीय पहल भिलाई। भिलाई इस्पात संयत्र ट्रक ट्रेलर स्टील एसोसिएशन ने मंगलवार को अपने सहयोगी ट्रक ड्राईवर की बेटी की शादी के लिए 25 हजार रु नगद भेंट कर सहयोग किया। भिलाई इस्पात संयत्र ट्रक ट्रेलर स्टील एसोसिएशन के संरक्षक अचलजीत सिंग भाटिया व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग छोटू की अगुवाई में एसोसिएशन बनने के बाद यह निर्णय लिया गया था कि गरीब जरुरतमंद चालकों, परिचालकों और मजदूरों की बेटियों की शादी में एसोसिएशन के सदस्यों से सहयोग लेकर 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद की…
पखांजुर ब्रेकिंग एक बार फिर से नक्सालियो ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी , जिओ टावर में लगे पांच पैनलो में से एक को किया गया आग के हवाले बीती रात की घटना बताई जा रही है, बड़गांव थाना अंतर्गत मेंड्रा गांव की घटना .. मौके पर पहुंची पुलिस बैनर को किया जप्त हालाकि पुलिस के अनुसार बदमासो द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है,
मेष- Rashifal 4 January 2023 आर्थिक लाभ हो सकता है। अच्छे परिणाम मिलेंगे। सितारे साथ दे रहे हैं, इसलिए छोटी हो या बड़ी किसी भी अवधि की योजना बनाने में आपके प्रयास आज अच्छे परिणाम देंगे। वृषभ Rashifal 4 January 2023 – आज का दिन अच्छा रहेगा। उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशी के पल लेकर आएगा। पड़ोसियों से सकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। आज ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। मिथुन Rashifal 4 January 2023 – वाक्पटुता से अपने निर्धारित कार्य को करने में सक्षम होंगे। गणेश बौद्धिक चर्चा में न आने की सलाह देते हैं। खाने में कन्फेक्शनरी मिल…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे बुजुर्ग हाथी ‘सिविल बहादुर’ ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘सिविल बहादुर’ की 72 साल की उम्र में मौत हो गई। कुसमी के सिविलदाग ग्राम में पकड़े जाने के कारण इसका नामकरण ‘सिविल बहादुर’ रखा गया था। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हाथी कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार सुबह हाथी पुनर्वास केंद्र रामकोला में इसकी मौत हो गई। बता दें कि 44 वर्ष पहले अविभाजित सरगुजा जिले के कुसमी वन परिक्षेत्र के सिविलदाग में इस हाथी को पकड़ा गया था।
कोरबा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 7 जनवरी को कोरबा आगमन हो रहा है यहाँ वो आकांक्षी जिला योजना की बैठक लेंगे । केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में एक विशाल आम सभा को भी संबोधित करेंगे जिसे लेकर जिला प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इंदिरा स्टेडियम स्थल निरीक्षण करने पहुचे।और वहाँ के तैयारियों का जायजा लिया । कोरबा कलेक्टर संजीव झा , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ सह प्रभारी विकास महतो मौजूद रहे। जिला पुलिस भी चाक-चौबंद सुरक्षा…
छ,ग कोरबा 03 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री झा ने आज आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र के लंबित आवेदनों का सात दिन के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन अधिकार पत्र बनाने की धीमी प्रगति और अधिक संख्या में लंबित आवेदनों की जानकारी होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर श्री झा ने विकासखण्डवार लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर तेजी से आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, बीटगार्ड एवं सरपंचों से लंबित आवेदनों की सूची लेकर ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन कराकर वन अधिकार पत्रों के…
नाराणयपुर. चर्च तोड़ने गई आदिवासियों की भीड़ ने एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर सिर फोड़ दिया है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. वहीं कलेक्टर भी मौके पर मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार भीड़ को कंट्रोल करते वक्त एसपी को चोट आई है. साथ ही कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि, नारायणपुर के बखरूपारा में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए. आदिवासी समुदाय का आरोप है कि, ईसाई समुदाय ने आदिवासियों के साथ मारपीट की है. हाथ में डंडे लेकर और माथे पर तिलक लगाकर नारेबाजी की है.…
छ,ग कोरबा जिला के राजगढ़ी ग्राम पोड़ी उपरोड़ा में सार्वजनिक श्री अखंड रामायण आयोजन के संबंध में बैठक रखा गया, जहां महिला समिति एवं युवा समिति को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपा गया है, आयोजन श्री हनुमान चबूतरा बस्ती में किया जाएगा। श्री तीथैश्वर प्रताप सिंह तंवर को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं कोषाध्यक्ष श्री गणेश सिंह यादव और सचिव श्री गुलाब दास महंत को बनाया गया है, सभी सहायक पदों का दायित्व युवा सदस्यों को सौंपा गया है। महिलाओं का नेतृत्व करने के लिए महिला प्रमुख भी बनाया गया है, राजपुरोहित आचार्य पूज्य श्री नीरज दूबे जी (पोंडी उपरोड़ा वाले)…
