Author: विनोद जायसवाल
मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य,, कोरबा, 09 फरवरी 2025/ —-नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों में क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या…
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपरांत भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं गारंटी देता हूं कि पहले विधानसभा सत्र में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी.जिसने भी लूटा है उसको लौटाना पड़ेगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को कड़ा संदेश दिया है। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की डबल हैट्रिक लगाई है। देश की राजधानी में देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में 6 बार से खाता…
दिल्ली । भारत ने हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित करने के लिए एक अत्याधुनिक परियोजना पर काम कर रही है। राज्यसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से उन्होंने बताया कि रेलवे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहली हाइड्रोजन ट्रेन बना रही है, जो दुनिया की सबसे लंबी व शक्तिशाली ट्रेनों में शामिल होगी। पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित हो रही यह ट्रेन अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) की निर्देशों…
दिल्ली । टाइफाइड को पूरी तरह खत्म करने के लिए भारत ने दुनिया का पहला मिश्रित टीका तैयार किया है। पश्चिम बंगाल स्थित राष्ट्रीय जीवाणु संक्रमण अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस टीके के जरिये साल्मोनेला टाइफी और सालमोनेला पैराटाइफी-ए दोनों ही तरह के संक्रमण से बचाव का दावा किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की घोषणा की है। प्राइवेट कंपनियों के लिए जारी आवेदन में आईसीएमआर ने टीके के उत्पादन और आगे के परीक्षण शुरू करने की सूचना दी है। आईसीएमआर के मुताबिक, टाइफाइड से बचाव के लिए अभी तक बाजार में कुछ…
कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत धतूरा से सरपंच प्रत्याशी बुधवार सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बीपी बढ़ने से तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के कुछ घंटों बाद अंतिम सांस ली। बता दें कि 2020 के चुनाव में हार के बाद इस बार वे तीसरी बार मैदान में उतरे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद वे घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे और गांव के विकास के लिए नई योजनाओं का वादा कर रहे थे की इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। हरदीबाजार थाना…
रायपुर: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है. वहीं बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली की प्रगति के लिए जनता ने दिया भाजपा को अपना मत : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद वापसी को लेकर कहा कि सुशासन है, विकास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम किया है. इसलिए जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा पर है. छल कपट ज्यादा दिन तक चलता…
बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। वहीं कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच टीम गठित की है। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फिर शुक्रवार की रात एक साथ चार…
नईदिल्ली—- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं है, दिल्ली के लोगों ने AAP-दा दको बाहर कर दिया है…दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है…आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास कि जीत हुई है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया। आज दिल्ली के लोगों ने स्पष्ट कर दिया…
कोरबा कटघोरा—-: कटघोरा नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और तीसरे मोर्चे के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। प्रचार की समय-सीमा और नियमावली राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार की समय-सीमा 9 फरवरी की रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार का प्रचार प्रतिबंधित होगा। 9 फरवरी को सुबह 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए प्रशासन…
निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित दूरभाष क्रमांक 07759-221096 पर की जा सकती है शिकायत,, कोरबा 08 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के 24 घंटे संचालन के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती की गई…
