Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य,,
    Uncategorized

    मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल09/02/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य,,

    कोरबा, 09 फरवरी 2025/ —-नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों में क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। मतदाता उपरोक्त में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान-पत्र मतदान केन्द्र पर लेकर जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा पहचान स्थापित की जायेगी।

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है, इसके लिए सीजीएसईसी डॉट जीओवी डॉट इन cgsec.gov.in वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट अर्बन एवं वोटर सर्च एंड प्रिंट – रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आम मतदाताओं से इपिक कार्ड/ उक्त पहचान पत्रो का उपयोग कर मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है,,

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026

    नेपाल प्राकृतिक आपदा: ताज़ा स्थिति और यूपी-बिहार पर प्रभाव

    28/08/2026

    रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026): विशेष न्यूज़ और मुहूर्त

    28/08/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.