What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए शासकीय संपत्तियों का उपयोग नहीं होना चाहिए। निजी संपत्तियों के उपयोग के लिए संपत्ति धारक से पूर्व अनुमति जरूरी होगी। उन्होंने समय -सीमा के भीतर संपत्ति विरूपण…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा, “कांग्रेस की लिस्ट पितृपक्ष के बाद जारी की जाएगी।” आगामी विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का कहना है, ”…मैंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा कम ही देखा है जहां सांसदों को (बीजेपी द्वारा) राज्य चुनावों में मैदान में उतारा जा रहा हो, इससे मुझे जो संकेत मिल रहा है वह यह है बीजेपी को राज्यों के टैलेंट पूल पर भरोसा नहीं है…राष्ट्रीय एथलीटों को छोटे टूर्नामेंटों में लड़ाया जा रहा है।
रायपुर—- छ,ग राज्य में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का कांग्रेस स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा हम चुनाव में जाने को तैयार है अबकी 75 सीटो के साथ फिर से सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार के काम हमारी जीत के आधार है तथा हमारे काम ही चुनावी मुद्दा होंगे। अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी। कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं…
संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही प्रारंभ, उड़नदस्ता टीम कर रही वाहनों की जांचसंपत्ति के विरूपण रोकने अधिकारियों को निर्देश मीडिया सेंटर बनाया गया कोरबा 09 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, इस दृष्टिकोंण से यह सुनिश्चित किया जावे कि जिले में किसी संपत्ति का विरूपण न हो। यदि कोई संपत्ति विरूपित करता है तो तत्काल समक्ष में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने व…
कलेक्टर जन चौपाल आगामी आदेश तक स्थगित,, कोरबा /09 अक्तूबर 2023 / विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के द्वारा सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मिजोरम में 7 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान 23 नवंबर, तेलंगाना 30 नवंबर को मतदान नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 नवंबर से मतदान प्रारंभ होगा और अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग राज्यों में मतदान कराए जाएंगे। 3 दिसंबर को एक साथ मतगणना होगी। 5 दिसंबर तक निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया संपन्न करनी होगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा ली गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पांच…
छ,ग कोरबा 08 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संपादन हेतु जिले में गठित स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़न दस्ता दल, वीडियो निगरानी दल व लेखा अधिकारियों के दलों का 09 अक्टूबर 2023 को जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सभाकक्ष में 9 अक्टूबर 2023 को जिला मास्टर ट्रेनर प्रातः 11 से 12 बजे तक विधानसभा क्षेत्र कमांक – 20 रामपुर एवं क्रमांक – 21 कोरबा हेतु गठित स्थैतिक निगरानी दल एवं…
छ,ग कोरबा पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जल्के के आश्रित ग्राम तेंदू टिकरा में विगत कई वर्षों से भारी संख्या में पंडों जनजाति के लोग निवास करते हैं, यह श्रमदानी समाज दर्जनों श्रमदान के कार्य कर चुके हैं, यह अपने मूलभूत सुविधाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन श्रमदान करके ही किया करते हैं, जिसके कारण श्रम दानी आंदोलनकारी बन चुके है, ऐ जब शासन से मांगते मांगते थक जाते हैं, तब ये श्रमदान कर अपनी जरूरत पूरा करते हुए, शासन प्रशासन को एहसास करते हैं, पडो मोहल्ला वासी धन्नु पांडो ने बताया कि जल्के ग्राम पंचायत द्वारा विगत कई दशको…
छ,ग कटघोरा– विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के के पंडोपारा मे मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली करते हुए प्राथमिक शाला भवन से यादव मोहल्ला तक की गई रैली को विश्राम देकर, विशेष जनजाति पंडो परिवार के स्कूली बच्चों को बेल्ट, टाई, आईडी कार्ड पहनाकर सजाया समारा गया मीडिया फाउंडेशन द्वारा इस तरह कार्य करने का मूल उद्देश्य यह है कि स्कूलों में बच्चों का दर्ज संख्या बड़े और बच्चे प्राइवेट स्कूलों की तरह यूनिफॉर्म में अपने आप को सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए गर्व वनवीत महसूस करें,,
