(कोरबा)कटघोरा—- किसी भी क्षेत्र की शांति, सामाजिक सौहार्द और विकास की पहली शर्त सुदृढ़ कानून-व्यवस्था होती है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली ही जनता के मन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव पैदा करती है। इसी क्रम में कोरबा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सितंबर 2026 में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुभवी उप निरीक्षक राजेश तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद से उनकी कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चाएं सामने आ रही हैं।











