कटघोरा— गणेश उत्सव के अवसर पर कटघोरा नगर इन दिनों पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सजे भव्य गणेश पंडाल श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खास तौर पर ‘कटघोरा के राजा’ और ‘कटघोरा के महाराजा’ के भव्य आयोजन की चर्चा अब नगर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक हो रही है।















