Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का विवादित बयान ,अवैध कारोबारियों को दी चेतावनी ,कहा -सुधर जाएं या कांग्रेस को जिताएं,कांग्रेस पर कोई आरोप लगाए तो 5 चप्पल मारें ,मंत्री लखन का पलटवार ,कहा -अपने गिरेबान में झांके
    Uncategorized

    नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का विवादित बयान ,अवैध कारोबारियों को दी चेतावनी ,कहा -सुधर जाएं या कांग्रेस को जिताएं,कांग्रेस पर कोई आरोप लगाए तो 5 चप्पल मारें ,मंत्री लखन का पलटवार ,कहा -अपने गिरेबान में झांके

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/02/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का विवादित बयान ,अवैध कारोबारियों को दी चेतावनी ,कहा -सुधर जाएं या कांग्रेस को जिताएं,कांग्रेस पर कोई आरोप लगाए तो 5 चप्पल मारें ,मंत्री लखन का पलटवार ,कहा -अपने गिरेबान में झांके

    कोरबा । कांग्रेस केे सीनियर लीडर और नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत का विवादित और चौकाने वाला बयान सामने आया है। कोरबा में डाॅ.चरणदास महंत ने अवैध कारोबार को लेकर पहले तो बीजेपी पर जमकर हमला किया। । इसके बाद उन्होने कहा….“कोई कोयला चोर-डीजल चोर, कबाड़ी अगर कोई आपके मंत्री पर आरोप लगाता है, मेरे उपर आरोप लगाता है, सांसद के उपर आरोप लगाता है, तो वहीं पर उसको तान के पांच चप्पल देना साले को !” इस पूरे बयानबाजी में चौकाने वाली बात ये रही कि चरणदास महंत ने अवैध कारोबारियों को चेताते हुए कांग्रेस को सपोर्ट करने की बात कह दी। अपने भाषण में डाॅ.महंत ने आगे कहा कि…“या तो सुधर जाए या तो कांग्रेस को जिताये, नही तो हमलोग अगले साल से इनको भगाने की कोशिश करेंगे।”

    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दिन करीब आने के साथ ही राजनेताओं के तीखे भड़काऊ बयान भी सामने आने लगे है। ताजा राजनीतिक बयान कोरबा में सामने आया है। जहां नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चार्ज करने पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यायल में आयोजित बैठक में डाॅ.महंत ने मौजूदा बीजेपी सरकार जमकर हमला बोला। उन्होने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी ये जो चोरी हो रहा है, उसमें किसका-किसका हिस्सा है ? मंत्री लखनलाल देवांगन का नाम लिये बगैर मंहत ने कहा कि इसमें विधायक का कितना हिस्सा है ? वर्तमान मंत्री का….अभी से शुरू कर दिये एक साल भी नही हुआ है।

    कोरबा प्रसिद्ध है…..कोयला और डीजल चोंरों के लिए- डाॅ.महंत

    महंत ने अपने भाषण में आगे कहा कि……कोरबा बहुत प्रसिद्ध है…कोयला चोरो के लिए, डीजल चोरो के लिए, बिजली चोरो के लिए और कबाड़ी के लिए। इतने सारे चोर बसते है और वो हमारे सर पर नाचते है। कोई भी कही भी खड़े होके…..अगर केाई कोयला चोर, कबाड़ी, डीजल चोर, रेत चोर अगर कोई आके मंत्री के उपर आरोप लगाता है, मेरे उपर आरोप लगाता है, सांसद के उपर आरोप लगाता है, तो वहीं पर उसको तान के पांच चप्पल देना साले को और कहना….हमारे पूर्व मंत्री-विधायक और सांसद कहा पर तुम्हारे भागीदार है। कहां पर तुमने हमको 5 रूपये दिया है बताओं ?

    अवैध कारोबारियों को चेतावनी….सुधर जाए या कांग्रेस को जिताये !

    कोरबा जिले में चल रहे अवैध कारोबार पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत ने जहां आरोप लगाने वालों को चप्पल से पीटने की बात कह दी। वहीं आगे दिये अपने बयान में डाॅ.महंत खुद ही फंसते नजर आये। डाॅ.महंत ने अवैध कारोबारियों को चेताते हुए कह दिया कि…..मैं आज आपके माध्यम से चुनाव के समय भी….होते हुए भी उनको ये चेतावनी देना चाहता हूं कि या तो सुधर जाए या तो कांग्रेस को जीताये। नहीं तो हमलोग अगले साल से उनको भगाने की कोशिश करेंगे, पूरी प्रक्रिया से…..!

    महंत के बयान पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया पलटवार

    नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत के आरोप पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने पलटवार किया। मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में प्रदेश के साथ ही कोरबा जिला में कोयला, डीजल और कबाड़ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चला। सरकार के संरक्षण में ही कोयला परिवहन में 25 रूपये टन की वसूली कर अरबों रूपये का घोटाला हुआ। प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद सारे अवैध कारोबार पर नकेल कसा गया है। मंत्री देवांगन ने दावा किया कि डाॅ.महंत अगर उन पर अवैध कारोबार में कमीशन लेने का आरोप लगा रहे है, तो उसे प्रूफ करे।

     

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026

    भीषण गर्मी का प्रकोप: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित,,

    17/04/2026

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025
    Editors Picks

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026

    जनगणना 2027: कोरबा में ऑनलाइन स्व-गणना का आगाज, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खुद दर्ज की जानकारी

    17/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.