Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»आकाश पटेल की संदिग्ध मौत ,फांसी पर लटकते मिली लाश ,परिजनों ने की जांच की मांग
    Uncategorized

    आकाश पटेल की संदिग्ध मौत ,फांसी पर लटकते मिली लाश ,परिजनों ने की जांच की मांग

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/02/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ऊर्जाधानी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर दिया न्याय दिलाने का भरोसा

    कोरबा-हरदीबाजार। पाली विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम नेवसा निवासी 23 वर्षीय युवक आकाश पटेल के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की उच्च स्तरीय जाँच की मांग परिजनों ने किया है तीन महीने तक इंतजार के बाद कोई कार्यवाही नही होने पर परिजनों ने ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति से सम्पर्क कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है जिसके बाद संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने परिवार और ग्रामवासियों से मुलाकात किया और पूरी घटना की जानकारी ली है और प्रदेश के गृहमंत्री के संज्ञान में लाते हुये मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है ।

    पाली विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम नेवसा में रहने वाले जोहन लाल पटेल ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि उनका 23 वर्षीय पुत्र हरियाणा के रोहतक शहर में राजबीर सिंह जो दीपका के एसीबी इंडिया लिमिटेड में अधिकारी है के घर मे पिछले दो वर्षों से काम कर रहा था और तीन महीने पूर्व उसके मालिक ने उसे सड़क के रास्ते चार पहिया वाहन से अन्य दो व्यक्तियों के साथ वापस उसके गृह ग्राम नेवसा भेजा था किंतु रास्ते मे सतना (मध्यप्रदेश) के हाईवे के पास ढाबा में खाना खाने के लिए रुके थे उसके एक दिन बाद सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान के समीप उसकी लाश फांसी पर लटका मिला था ए सी बी कम्पनी दीपका के कर्मचारियों द्वारा घर आकर मेरे पुत्र के मौत की खबर दी गयी थी जिसके बाद शव को गांव के अन्य लोंगो के वापस लाया गया था ।

    उसने बताया कि रोहतक से रवाना किये जाने से पूर्व मृतक की मां और दोस्तो के साथ मोबाइल से हुयी बातचीत के आधार पर सतना पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देने पर उल्टा डांट फटकार और धमका कर मामले को खुदकुशी करार दिया गया मृतक के मोबाइल को फार्मेट कर वापस किया गया था जिसमे साक्ष्य हो सकता था मृतक के परिजनों का अंदेशा है कि उनके पुत्र की मौत संदिग्ध है और पूरी घटना का उच्च स्तरीय जांच किया जाना चाहिये । ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश के गृह मंत्री से हस्तक्षेप कर जांच कार्यवाही की मांग की जाएगी ।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.