Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    अंतरराष्ट्रीय किडनी तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: कोलकाता में बांग्लादेशी नागरिक रसेल अहमद गिरफ्तार,,

    30/08/2026

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश,,,
    Uncategorized

    नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश,,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल22/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश,,,

    कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और आर.ओ. के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाम निर्देशन से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से जांच करने और पावती देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शपथ पत्र में कोई भी कालम न छुटे।
    कलेक्टर ने नाम-निर्देशन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था एवं उनके कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को दी जाने वाली जानकारी तथा उनसे आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को स्वयं जांच कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने नाम-निर्देशन प्रक्रिया से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर से 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, अधिकारियो-कर्मचारियों के आने-जाने की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नाम निर्देशन कक्ष की जानकारी के लिए बाहर पोस्टर चस्पा करने के भी निर्देश दिए।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे,अपर निगम आयुक्त श्री विनय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    नगर पालिक निगम कोरबा में निर्वाचन हेतु नाम-निर्देशन की प्रक्रिया 22 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत भवन में महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। महापौर पद (वार्ड क्र. 01 से 67 तक) के लिए नाम निर्देशन की कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 05 निर्धारित किया गया है। इसी तरह पार्षद पद वार्ड क्रमांक 01 से 13 तक के नाम निर्देशन के लिए नजूल न्यायालय कक्ष क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक के लिए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष क्र. 23, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक के लिए कलेक्टर रीडर कक्ष, वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिए भूतल कक्ष क्रमांक 30 (स्थापना कक्ष) और वार्ड क्रमांक 54 से 67 तक पार्षद पद के नाम निर्देशन की कार्यवाही के लिए जिला पंचायत भूतल सभाकक्ष निर्धारित किया गया है,

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय किडनी तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: कोलकाता में बांग्लादेशी नागरिक रसेल अहमद गिरफ्तार,,

    30/08/2026

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026

    नेपाल प्राकृतिक आपदा: ताज़ा स्थिति और यूपी-बिहार पर प्रभाव

    28/08/2026
    Editors Picks

    अंतरराष्ट्रीय किडनी तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: कोलकाता में बांग्लादेशी नागरिक रसेल अहमद गिरफ्तार,,

    30/08/2026

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.