Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कलेक्टर ने किया चौपाटी और प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल पुरानी बस्ती का निरीक्षण पुरानी बस्ती से सर्वमङ्गला तक प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल का किया अवलोकन,,,
    Uncategorized

    कलेक्टर ने किया चौपाटी और प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल पुरानी बस्ती का निरीक्षण पुरानी बस्ती से सर्वमङ्गला तक प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल का किया अवलोकन,,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल08/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने किया चौपाटी और प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल पुरानी बस्ती का निरीक्षण पुरानी बस्ती से सर्वमङ्गला तक प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल का किया अवलोकन,,,

    कोरबा 08 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय एवं अन्य अधिकारियों के साथ घंटाघर ओपन थियेटर के समीप स्मृति उद्यान के पीछे स्थित चौपाटी का निरीक्षण किया।
    कलेक्टर श्री वसंत ने चौपाटी में पूर्व में किए गए विकास व निर्माण कार्यों की आवश्यकतानुसार मरम्मत करने, पेवर ब्लाक, ड्रेन निर्माण के साथ-साथ पानी, बिजली की सुविधा सुनिश्चित कराए जाने व चौपाटी की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घंटाघर मैदान के चौपाटी संघ के पदाधिकारियों व अध्यक्ष से चर्चा कर उनकी सहमति से ठेले गुमठी की शिफ्टिंग स्मृति उद्यान के पीछे स्थित उक्त चौपाटी में करने की योजना बनाएं तथा चौपाटी शिफ्टिंग के पश्चात आवश्य और ओरकतानुसार चौपाटी को और अधिक विकसित व सुविधायुक्त स्वरूप दिए जाने की कार्ययोजना पर काम करें।
    कलेक्टर श्री वसंत ने कोरबा पुरानी बस्ती से सीधे सर्वमंगला मंदिर तक रपटा निर्माण के मद्देनजर आज उक्त स्थल का निरीक्षण किया । यहाँ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा अपने कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा पुरानी बस्ती से सर्वमंगला मंदिर तक सीधी पहुंच हेतु हसदेव नदी के उक्त स्थल पर रपटा निर्माण की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री के द्वारा की गई उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाने व रपटा निर्माण की दिशा में कार्यवाही को गति देने के संदर्भ में उक्त स्थल निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि रपटा निर्माण के पश्चात पुराने कोरबा शहर से सर्वमंगला मंदिर व कुसमुण्डा की ओर जाने के लिए शार्ट-कट मार्ग सुलभ हो जाएगा तथा यह दूरी अत्यंत कम हो जाएगी, वहीं वहाँ का ट्रेफिक डायवर्ट होने से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रेलवे फाटक बंद होने से पुराने कोरबा शहर की ओर से सर्वमंगला रोड व कुसमुण्डा की तरफ जाने वाले नागरिकों को होने वाली असुविधा एवं समय की बर्बादी को भी रोका जा सकेगा।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के अधीक्षण अभियंता एम. के. वर्मा, जोन कमिश्नर ए. के. शर्मा, विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, विनोद गोंड़, सुनील वर्मा, सुमित गुप्ता, आनंद राठौर, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित थे।
    स/कमलज्योति/

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.