Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » जनजातियों का ज्ञान और परंपराएं दूसरे समाजों के लिए भी अनुकरणीय – श्री टेकाम, जनजातियों के गौरवशाली अतीत पर रविशंकर विश्वविद्यालय में हुई कार्यशाला
    Uncategorized

    जनजातियों का ज्ञान और परंपराएं दूसरे समाजों के लिए भी अनुकरणीय – श्री टेकाम, जनजातियों के गौरवशाली अतीत पर रविशंकर विश्वविद्यालय में हुई कार्यशाला

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल09/10/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती भी मनाई गई

    रायपुर। जनजातियों के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और जनजातीय महानायकों के बलिदान को आमजनों को बताने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभाग्रह में संपन्न हुई। इस कार्यशाला में पूर्व आईएएस अधिकारी और वर्तमान केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने जनजातियों के ज्ञान और परंपराओं को दूसरे समाजों के लिए भी अनुकरणीय बताया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनतीय समाज में सहभागिता, प्रकृति प्रेम के साथ आत्म स्वाभिमान से जीने की कला को दूसरे समाज के लोंगो को भी सीखना चाहिए।

    श्री टेकाम ने इस दौरान जनजातीय समाज को भारत के संविधान को मिली सहूलियतों और संरक्षण के साथ विकास के लिए किए गए प्रावधानों को भी लोंगो को बताया। इस दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती भी मनाई गई और रानी दुर्गावती के अपने गोंडवाना प्रदेश की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए बलिदान हो जाने के वृत्तंात पर भी प्रकाश डाला गया है। कार्यशाला में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं एवं नागरिक शामिल हुए। कार्यशाला में जनजातीय समाज के महानायकों के बलिदान को भी इंगित किया गया। वक्ता श्री वैभव सुरंगे ने भारत में जनजातीय समाज और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। भारत के प्रथम शहीद तिलका मांझी, वीर नारायण सिंह,गेंदसिंह, गुण्डाधुर आदि से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय समाजों द्वारा ब्रिटिश शासन के विरूद्ध हुए संघर्ष को विस्तार से बताया है। कार्यशाला में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने जनजातीय समाज की परंपराओं, उनके रीतिरिवाजों और संस्कृति पर अपने नजरिए से रिसर्च किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने जनजातीय समाज पर होने वाले शोधों से आधुनिक विकास के क्रम का ज्ञान होने की भी बात कही।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय अस्मिता और गौरवशाली अतीत को वैश्विक पहचान देने के लिए 15 नवंबर को भगवान बिरसामंुंडा की 150वीं जयंती पर सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है। इसी तारतम्य में विश्वविद्यालय के संबद्ध सभी महाविद्यालयों में जनजातीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, अस्मिता और जनजातीय महानायकों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में वनवासी विकास समिति के प्रांत अध्यक्ष उमेश कच्छप, कुलसचिव डॉ शैलेन्द्र कुमार पटेल, और समन्वयक डॉ बंसो नुरूटी भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.