Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026

    कटघोरा के सेजेस विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: 80 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित,,

    22/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ में फोर्स ने 8 नक्सलियों को मार गिराया:एक जवान शहीद, 2 घायल, अबूझमाड़ में चल रही मुठभेड़; 161 दिन में 141 माओवादी ढेर
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ में फोर्स ने 8 नक्सलियों को मार गिराया:एक जवान शहीद, 2 घायल, अबूझमाड़ में चल रही मुठभेड़; 161 दिन में 141 माओवादी ढेर

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल15/06/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है वहीं दो घायल हैं। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

    जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ हो रही है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक फोर्स ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती है। अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिल पाएगी।

    7 दिन पहले 7 नक्सली मारे गए

    दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें नक्सलियों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद किए थे। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर था। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं 3 जवान भी जख्मी हुए हैं।

    जून माह में 12 नक्सली मारे गए

    सुरक्षाबलों ने पिछले महीने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले। वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने करीब 134 नक्सली ढेर किए हैं।

    अप्रैल माह में 29 नक्सली ढेर

    लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी मिली। कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव बरामद हो गए हैं। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है।

    मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के जवान हैं। मौके से 5 AK-47 बरामद की गईं। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया। DRG का घायल जवान सूर्यवंशी श्रीमाली धमतरी जिले के नगरी का रहने वाला है।

    29 अप्रैल को नारायणपुर में 10 नक्सली हुए थे ढेर

    छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में 29 अप्रैल की सुबह DRG और STF के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में जिसमें 63 लाख के 10 नक्सली मारे गए थे। इनमें 3 महिला माओवादी शामिल थीं। बाद में सभी शवों की पहचान भी हो गई थी। घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ था।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026

    कटघोरा के सेजेस विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: 80 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित,,

    22/08/2026

    महतारी वंदन योजना से संवरती नारी शक्ति: 30वीं किस्त ने दोगुना किया रक्षाबंधन का उत्साह, छत्तीसगढ़ की बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर,,

    22/08/2026

    बसों में लिफ्ट व धक्का-मुक्की कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ग्राम कोनकोना के गिरी परिवार, 7 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार,,

    21/08/2026

    अमरकंटक में मध्य प्रदेश कलचुरी समवर्गीय महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न: महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक नेतृत्व में आगे लाने का संकल्प

    20/08/2026
    Editors Picks

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026

    कटघोरा के सेजेस विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: 80 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित,,

    22/08/2026

    महतारी वंदन योजना से संवरती नारी शक्ति: 30वीं किस्त ने दोगुना किया रक्षाबंधन का उत्साह, छत्तीसगढ़ की बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर,,

    22/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.