Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » सुदर्शन चक्र के मैदान में भारतीय जवानों की रक्षा करने पहुंचे हेलमेट मैन ऑफ इंडिया. लेफ्टीनेंट जनरल प्रितपाल सिंह
    Uncategorized

    सुदर्शन चक्र के मैदान में भारतीय जवानों की रक्षा करने पहुंचे हेलमेट मैन ऑफ इंडिया. लेफ्टीनेंट जनरल प्रितपाल सिंह

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल19/05/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनजन की अवाज भोपाल — सुदर्शन चक्र के मैदान में भारतीय जवानों की रक्षा करने पहुंचे हेलमेट मैन ऑफ इंडिया. लेफ्टीनेंट जनरल श्री प्रितपाल सिंह ने आमंत्रित कर कहा भारत को आर्मी की जरूरत है लेकिन अब आर्मी को हेलमेट मैन की जरूरत है. प्रीतपाल सिंह भोपाल सुदर्शन चक्र की कमान 1 जनवरी से संभाल रहे हैं. छूटी लेकर घर जा रहे जवानों की लगातार सड़क हादसों में घायल की सूचना आने लगी. पिछले 4 महीनों में लगभग आठ जवानों की सड़क हादसों में हेलमेट न लगाने से मृत्यु हो गई. फौज के सभी बड़े अधिकारी के लिए चिंता का विषय बन गया. बिना किसी युद्ध के इस तरह जवानों को खोने के बाद एक अर्जेंट मीटिंग बुलाई गई जिसमें अपने जवानों की रक्षा करने के लिए हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया राघवेंद्र कुमार को आमंत्रित किया गया है. हेलमेट मैन ने कहा भोपाल के आर्मी एरिया में रोड एक्सीडेंट 0% है.

    यह मिलिट्री पुलिस के सख्त नियम की देन हैं. लेकिन इसके बाहर सभी जगह सड़कों पर रक्त के निशान है और आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें सुर्खियों में बनी रहती है. क्योंकि भारत में हर साल सड़क हादसों की वजह से मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. 2022 में 1 लाख 68 हजार लोगो की मौत हुई जिनमें 1200 जवानों की मौत के आंकड़े हैं जो भारत के लिए एक बहुत बड़ी हानी है. क्योंकि आज सड़क हादसे में सिर्फ एक सामान्य व्यक्ति के मौत पर भारत सरकार के राजस्व का नुकसान 90 लाख का होता है. यानी सड़क पर कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट पहने घर से निकल रहा है वह देश का 90 लाख रुपए लेकर सर पर खुलेआम घूम रहा है. जो हर भारतवासियों के लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए. तीन से चार दिनों तक मिलिट्री पुलिस के साथ हेलमेट मैन ने कई जगहों पर भ्रमण किया. लगभग 1500 जवान और उनके परिवारों के बीच एक ऑडिटोरियम में मीटिंग के ऊपर चर्चा हुआ. लेफ्टीनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह एव मेजर जनरल S K श्रीवास्तव, भोपाल ट्रेफिक डीसीपी आईपीएस संजय सिंह के साथ और भी कई बड़े अधिकारी ने भाग लिया. आर्मी जवानों के सुरक्षा के साथ, उनके परिवारों के ऊपर भी फोकस किया. हेलमेट मैन ने कहा आज भारत का हर छोटा बच्चा मोबाईल टेलीविजन के माध्यम से बचपन से आर्मी का शौर्य देखकर उसकी तरह बनना चाहता है इसलिए बच्चों की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए कुछ छोटे बच्चों को हेलमेट पहना कर हम सब एक पहल की आज शुरूआत करेंगे. GOC प्रितपाल सिंह से कहा आर्मी कैंटीन में 18 साल से बड़े लोगों के लिए हेलमेट की उपलब्धता है लेकिन छोटे बच्चों के लिए नहीं है. जबकि भारत में 4 साल से ऊपर के बच्चों के लिए हमने सुप्रीम कोर्ट से कानून पास करवाया है. अब आर्मी कैंटीन में छोटे बच्चों के लिए हेलमेट की उपलब्धता कराई जाए ताकी सभी माता पिता अपने बच्चों को बाईक पर हेलमेट पहनाकर स्कूल छोड़े. और बड़े बच्चों को जब तक साइकिल पर हेलमेट लगाने की आदत ना बन जाए तब तक कोई माता पिता बाइक या फिर स्कूटी उसके लिए ना खरीदें. हेलमेट मैन ने कहा मैं अपना दोस्त खोने के बाद भारत के हर नागरिक को अपना मित्र बनाने निकला हूं और आज हमे इस पवित्र भूमि पर आमंत्रित कर एक साथ हमारी मित्रता 1500 जवानों के साथ हो रही है यह मेरे लिए गर्व की बात है. सड़क दुर्घटना एक अदृश्य युद्ध है और हमें मिलकर इस युद्ध को लड़ना है. आज भारत की सरहद सिर्फ जवानों की वजह से सुरक्षित है, अब भारत की सड़के हम मिलकर सुरक्षित करेंगे. आज से एक नई प्लानिग के साथ मिलिट्री पुलिस और स्टेट पुलिस दोनों मिलकर अब भारत को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाएंगे. इसीलिए ऑडिटोरियम के सभी लोगों को नारे के साथ अग्नि शपथ दिलाई सड़क हादसों के खिलाफ लड़ने के लिए. हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया सड़क दुर्घटना में मरे हुए सभी सैनिकों के घर एक हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं. जहां गांव के लोग अपनी आईडी दिखाकर निशुल्क हेलमेट ले सकते हैं. उनका कहना है सैनिक कभी मरते नहीं बल्कि हमेशा भारत की धरती पर उनका अवतार होता है जिनकी वजह से हमारे देश की सरहद सुरक्षित है. और सैनिकों का दोबारा अवतार होगा जो फिर से अपनी भारत मां की रक्षा करने आएंगे. हर सैनिक का रिटायरमेंट के बाद अपने गांव की सुरक्षा करने की भावना होती इसीलिए सैनिकों की याद में हेलमेट बैंक उनके गांव बना रहा हूं ताकि गांव के किसी व्यक्ति की सड़क हादसे में मृत्यु ना हो सके. और उस सैनिक की वीरता को गांव के लोग हमेशा याद रखें. हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया पिछले 10 वर्षों में भारत के 22 राज्यों में सड़कों पर घूम कर 62 हजार से अधिक हेलमेट बांट कर अब तक 36 लोगों की जान बचा चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.