नक्सली मुठभेढ़ में सीएम विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई। यह ऐतिहासिक सफलता है, अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। जवानों को बधाई देता हूं, छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी सफलता है।
सीएम ने कहा कि माओवादी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य में थे। इस बार बड़ी वारदात की कोशिश में थे, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो।
जन जन की आवाज़