Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में चलाएं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
    Uncategorized

    मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में चलाएं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल15/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में चलाएं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    कोरबा 15 मार्च 2024/ जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने कमेटी के सभी सदस्यों को स्वीप की गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाने मतदाता जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी दबाव व प्रलोभन के निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जागरूक किया जाए। जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री मिश्रा ने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहने के कारणों पर चर्चा की और शहरी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए मतदान के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने बैनर, पोस्टर, नारे सहित चित्रकला एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से स्वीप की गतिविधियों को लक्षित समूह तक पहुंचाने, शासकीय, निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में स्कूल-कॉलेज, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों के माध्यम से भी कार्यक्रम का आयोजन करने, नुक्कड़-नाटक, रैली आदि के माध्यम से भी सबकी सहभागिता बढ़ाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पोस्टल बैलेट के लिए जागरूक करने तथा समय पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने, सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने, उत्सव एवं महत्वपूर्ण त्यौहार में स्वीप की गतिविधियों को जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करने, समय पर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने सहित असंगठित क्षेत्रों के कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित करने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी, प्राचार्य डॉ. साधना खरे, श्री बलराम कुर्रे सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.