Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव बढ़ाने की दिशा में आगे आएं सभी समाज: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री,,
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव बढ़ाने की दिशा में आगे आएं सभी समाज: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव बढ़ाने की दिशा में आगे आएं सभी समाज: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री,,

    कोरबा 02 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज जिला साहू संघ द्वारा आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन 2024 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला समाज है। समाज के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। समाज के युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए थोड़े प्रयास की और जरूरत है। हम सभी समाज के लोग आपस में मिलजुल कर छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव को बढ़ाने की दिशा में आगे आएं तो यह देश लगातार उन्नति और तरक्की की राह में आगे बढ़ेगा।
    प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में साहू समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखनलाल देवांगन, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक श्री बालेश्वर साहू-जैजैपुर, विधायक श्री संदीप साहू-कसडोल, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल सहित समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू, श्री थानेश्वर साहू, श्रीमती चित्रलेखा साहू सहित समाज के श्री गोरेलाल साहू, कृपा साहू, डी. के. साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी तथा समाज के लोग उपस्थित थे।
    मुख्य अतिथि श्री साव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब हर जिलों में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोग एक-दूसरे से जुड़कर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि जिले के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। समाज का बेटा होने के नाते समाज की उन्नति और तरक्की में भी लगातार सहयोग करेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने समाज द्वारा की गई मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि भवन हेतु जमीन का चिन्हांकन कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का विकास होने की बात कही। कार्यक्रम में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि साहू समाज अन्य समाज की अपेक्षा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजनीति, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। साहू समाज एक सीधा-साधा समाज है जो अपने काम से काम को महत्व देकर परिश्रम से आगे बढ़ने प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए जो भी मांगे होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा। समाज के लोग कभी भी उनके पास आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। कार्यक्रम में जिला साहू संघ द्वारा साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संबंधित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.