Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज : नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीकॉप्टर से भेजे गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र ,शिक्षा का स्तर बढ़ने साय सरकार की अभिनव पहल …..
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज : नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीकॉप्टर से भेजे गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र ,शिक्षा का स्तर बढ़ने साय सरकार की अभिनव पहल …..

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल01/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर। बस्तर इलाके के जगरगुंडा को नक्सलियों की उपराजधानी के नाम से जाना जाता है, जहां के 36 विद्यार्थियों के लिए बुधवार को हेलीकॉप्टर से 10वीं, 12वीं के प्रश्न पत्र भेजे गए। खतरा होने के चलते सड़क मार्ग से प्रश्न पत्र भेजा जाना संभव नहीं है। पिछले साल ही पहली बार जगरगुंडा में जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्र खोला गया था. जिसके बाद से इलाके के बच्चों में परीक्षा के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिली है।

    नक्सली गतिविधियों में कमी आने के बाद से जिला प्रशासन लगातार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एक मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में नक्सल संवेदनशील गांव जगरगुंडा के 10वीं के 16 और 12वीं के 20 छात्र परीक्षा देंगे।

    दूरी के चलते विद्यार्थियों को हो रही थी परेशानी

    प्रशासन का कहना है कि इलाके में पुलिस कैंप खुलने से विकास कार्यों में तेजी आई है। जगरगुंडा, जिला मुख्यालय से करीब 94 किमी दूर है। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इलाके के बच्चों को परीक्षा के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परीक्षा देने उन्हें तीन से चार दिन पहले 60 किमी दूर दोरनापाल आना पड़ता था। इलाके में खुले पुलिस कैंप की वजह से नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद से विकास कार्यों में तेजी आने लगी है। पिछले साल बच्चों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जगरगुंडा में परीक्षा केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है। पिछली बार भी प्रश्न पत्र हेलीकॉप्टर से भेजे गए थे। इस साल भी दोरनापाल से जगरगुंडा के बीच सड़क का काम पूरा नहीं होने की वजह से प्रश्न पत्र चॉपर के जरिए भेजे गए हैं।

    पहली बार बना बोर्ड परीक्षा वितरण केन्द्र…

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं तथा 12वीं बोर्ड के लिए पहली बार सुकमा को प्रश्न पत्र वितरण केन्द्र बनाया गया है। इससे पहले जिला मुख्यालय से 110 किमी दूर जगदलपुर से इस कार्य को पूरा किया जाता था। सुकमा जिले के केंद्राध्यक्ष प्रश्न पत्र लेने जगदलपुर जाते थे। इस साल होने वाले बोर्ड परीक्षा में सुकमा जिले के 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दसवीं बोर्ड में नियमित 1883, स्वाध्यायी 18, बारहवीं बोर्ड में नियमित 1495, स्वाध्यायी 33 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

    कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया रवाना

    कड़ी सुरक्षा के बीच सुकमा जिले के 16 केंद्रों में से 15 केंदों में प्रश्नपत्र भेजा जा चुका है. कलेक्टर हरिस.एस के निर्देश पर 1 केंद्र जगरगुंडा का प्रश्न पत्र सुरक्षा कारणों के मद्देनजर रखते हुए केंद्राध्यक्ष के साथ हेलीकॉप्टर में भेजा गया। हेलीकॉप्टर से भेजते समय जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डड़सेना, सहायक जिला परियोजना समन्वयक आशीष राम, दुशन लाल मार्गे केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.