Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को वन अधिकार पत्र बनाने की करें कार्यवाही: श्री विश्वदीप
    Uncategorized

    जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को वन अधिकार पत्र बनाने की करें कार्यवाही: श्री विश्वदीप

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को वन अधिकार पत्र बनाने की करें कार्यवाही: श्री विश्वदीप

    *सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एन आर एल एम,मनरेगा, 15 वें वित्त आदि की समीक्षा*

    *प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, को सर्वाेच्च प्राथमिकता से कराएं पूर्ण*

    कोरबा 02 जनवरी 2024/ श्री विश्वदीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति वंचित लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत् लाभ पहुंचाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को वन अधिकार पत्र बनाने की कार्यवाही प्राथमिकता से करें।
    श्री विश्वदीप ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस, प्रतीक्षा सूची जनमन योजना के तहत आवास निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, बहुउद्देशीय केंद्र के जमीन चिन्हांकन के प्रस्ताव विशेष ग्राम सभा में रखे जाएं। उन्होंने कहा कि जनमन योजना के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्राम सचिवों के पास लक्ष्य आधारित डाटा उपलब्ध होना चाहिए। इसके साथ ही गांव में आयोजित होने वाले जनमन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए पहले से आवश्यक दस्तावेजीकरण कर लिया जाए, लक्षित हितग्राहियों की सूची तैयार कर ली जाए।
    सीईओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन 15 वे वित्त, आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि, य़ह सभी महत्वपूर्ण योजनाएँ हैं. इनके तहत स्वीकृत सभी कार्य निश्चित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं।
    सीईओ ने ईई आरईएस एवं सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि मनरेगा के पुराने तथा अपूर्ण मिट्टी कार्य तालाब, डबरी, भूमि सुधार के कार्य, अभिसरण के तहत जिले में निर्माण किए जा रहे आंगनवाड़ी भवनों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं। श्री विश्वदीप ने सीईओ जनपद, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायकों, करारोपण, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आदि तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि जिले के अधूरे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास जिन्हें तीसरी किश्त प्राप्त हो चुके हैं, ऐसे अधूरे आवासों को अभियान चलाकर सर्वोच्च प्राथमिकता से आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इसके लिए मैदानी अमला सतत् फिल्ड में रहे तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के महिला कैडर ग्रामीण हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अच्छे से तैयार किया जाए।
    सीईओ ने मनरेगा के तहत सृजित मानव दिवस, सृजित महिला मानव दिवस, प्रति परिवार औसत मानव दिवस, वनाधिकार पट्टाधारियों को रोजगार के अवसर, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, आधार बेस्ड भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, कार्य पूर्णतः, कार्यों की जियोटैगिंग, सामाजिक अंकेक्षण के तहत वसूली, विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए कार्य, आधार सीडिंग, कचरा पृथक्करण शेड निर्माण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यों में प्रगति लाएं तथा शीघ्र ही निर्माण कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बनाए गए सोख्ता गड्ढों की जियोटैगिंग शीघ्र पूर्ण करें। सीईओ ने राज्य के औसत पैरामीटर से नीचे कार्य करने वाले तकनीकी सहायकों पर नाराजगी जताई तथा कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा में मजदूरी भुगतान सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए शत प्रतिशत समयबद्ध मजदूरी भुगतान किया जाए। बैठक में उप संचालक पंचायत सुश्री जुली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत, करारोपण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.