Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विभाग से त्रस्त, सैकड़ों परिवार ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
    Uncategorized

    राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विभाग से त्रस्त, सैकड़ों परिवार ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/11/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर – यहां सालों से बी-1 राजस्व रिकार्ड में सुधार के लिए भटक रहे रायपुर उत्तर विधानसभा के 100 से अधिक परिवार ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी देते हुए पूरे कालोनी में बैनर-पोस्टर लगा दिया है।

    पोस्टर में बकायदा सभी पार्टियों को संदेश देते हुए ये भी लिखा गया है कि…. “बी-1 का वादा,फिर मतदान का इरादा”। नाराज कालोनी वासियों की इस सालों पुरानी समस्या और पूरे कालोनी में चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगने के बाद इस विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है।

    ।

    छत्तीसगढ़ में चुनाव के दिन अब जैसे-जैसे करीब आते जा रहे है, भाग्य विधाता कहे जाने वाले मतदाता भी अपने नेता और उनके विभाग की नाफरमानी याद दिला रहे है।

    ताजा मामला राजधानी के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां के शंकर नगर,फ्लाई ओव्हर समेत श्रीराम नगर में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने पूरे कालोनी में चुनाव बहिष्कार का पोस्टर-बैनर लगा रखे है।

    पोस्टरों बकायदा कालोनी वासियों ने अपना दर्द बयां करते हुए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। कालोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि राजस्व विभाग में उनके मकान का बी-1 और राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी है।

    जिसे सुधरवाने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर काट-काट के कालोनी के लोग परेशान हो गये। लेकिन राजस्व विभाग द्वारा राजस्व रिकार्ड में मौजूदा सरकार का पूरा कार्यकाल बीत जाने के बाद भी नही हो सका।

    कालोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि राजस्व रिकार्ड दुरूस्त नही होने के कारण आज भी सभी लोग अपनी ही संपत्ति के दस्तावेजों के लिए भटक रहे है। यहीं वजह है कि इन कालोनियों में रहने वाले 100 से अधिक परिवार ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।

    पूरे कालोनी में लगे पोस्टर में बताया गया है कि कालोनी के लोग अपने ही संपत्ति के लिए कितने हलाकान है। बावजूद इसके कालोनीवासियों की इस गंभीर समस्या को लेकर ना तो शासन ने घ्यान दिया और ना ही राजस्व विभाग ने कोई पहल की।

    आपको बता दे कि रायपुर उत्तर से कांग्रेस ने कुलदीप जुनेजा को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं बीजेपी ने इस विधानसभा सीट से पुरेंदर मिश्रा को मैदान में उतारा है।

    ऐसे में एक तरफ प्रदेश भर में नई तहसील और उप-तहसील खोलकर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जहां राजस्व के कार्यो में सहुलियत का दावा करते आये है, वही राजधानी के ही पाॅश कालोनी की इस समस्या का निपटारा उनका विभाग कर पाने में नाकाम साबित हुआ है। यहीं वजह है कि मंत्रीजी के विभाग से राजधानी रायपुर के सैकड़ों परिवार ने त्रस्त होकर चुनाव बहिष्कार का मन बना लिया है।

    ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि राजधानी के पाॅश कालोनी में चुनाव बहिष्कार के इस ऐलान के बाद किसे फायदा होता है और किसे नुकसान…..ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.