Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home
    Uncategorized

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/11/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग दें : प्रेक्षकआदर्श आचार संहिता का पालन करने के साथ समय पर व्यय लेखा प्रस्तुत करने के निर्देशप्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को दी गई निर्वाचन संबंधी जानकारी

    कोरबा 02 नवंबर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए नाम वापसी के पश्चात विधानसभावार लड़ने वाले अभ्यर्थियों की बैठक श्री प्रियतु मंडल एवं सी०के० जमातिया, सामान्य प्रेक्षक तथा पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले में निर्विघ्न व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में सभी अभ्यर्थीगण व राजनीतिक दल अपना पूर्ण सहयोग दें। यदि चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव उनके पास हैं तो वे अपने से संबंधित प्रेक्षक के समक्ष रखें। प्रेक्षकों ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी या राजनैतिक दल के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करे जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो। बैठक के दौरान अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों, उठाई गई शंकाओं का समाधानकारक उत्तर दिया गया। बैठक में पुलिस आब्जर्वर ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें तथा ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को किसी से कोई शिकायत है तो वे अपनी शिकायत कर सकते हैं।
    बैठक में प्रेक्षकों ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए नियुक्त किया है। वैसे तो जिले में निर्वाचन कार्य में लगी अधिकारियों की टीम निर्वाचन कार्य कराने में सक्षम है, फिर भी अभ्यर्थियों को ऐसा लगता है कि उनके पास शिकायत है तो वे अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।

    प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों को लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
    बैठक में विधानसभावार क्षेत्रों के रिटर्निग ऑफिसर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ उपस्थित राजनीतिक दलों / निर्वाचकों को आदर्श आचार संहिता के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गयी ।

    अभ्यर्थियों को व्यय रिपोर्टिंग प्रारूप, दर सूची आदि और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अनुसार व्यय लेखा प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। उन्हें वाहनों, जुलूसों और सार्वजनिक बैठकों के लिए अनुमति, ईवीएम / वीवीपेट मशीनों की कमीशनिंग की तैयार करने की तारीख और समय और इसमें अभ्यर्थियों की भूमिका एवं अभ्यर्थियों को वीवीपैट कार्य प्रणाली, चुनाव के संचालन में महत्वपूर्ण पहलू (जैसे मतदान एजेंट, मतगणना एजेंट, निर्वाचन एजेंट की नियुक्ति उनके अधिकार और कर्तव्य ) की जानकारी दी गयी । बैठक में आयोग के नवीनतम निर्देश एवं पूर्व के निर्देशों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 21 कोरबा में मतदान केंद्र क्रमांक – 238 (क) अनुभाग 8 से 10 के लिए एक सहायक मतदान केन्द्र की जानकारी दी गई । उन्हें विधानसभावार मतदान केन्द्रो के भवन परिवर्तन / स्थल परिवर्तन एव नाम परिवर्तन की जानकारी देते हुए बताया गया कि ई.व्ही. एम. मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन दिनांक 4.11.2023 को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रस्तावित है।

    *ईवीएम/ वीवीपेट मशीनों का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन:-*
    जिला पंचायत सभाकक्ष में विधानसभा कोरबा में प्रत्याशियों की संख्या होने के कारण ईवीएम/ वीवीपेट मशीनों (बैलेट यूनिट) का सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने बताया कि चूंकि कोरबा विधानसभा में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक है ऐसे में दो मशीनें लगाई जाएंगी। प्रथम पूरक रेण्डमाईजेशन के माध्यम से विधानसभावार मशीनों के वितरण की जानकारी अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश और बिजली का अलर्ट उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, नदी-नाले उफान पर,,

    30/08/2026

    सूरजपुर: जंगल में काम करने गए ग्रामीण पर जंगली हाथी का हमला, कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जजावल गांव की घटना, इलाके में फैली दहशत,,,

    30/08/2026
    Editors Picks

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.