Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » 3 चौकीदारों को कमरे में बंद कर निर्माणाधीन पुल का 250 नग सेटरिंग प्लेट ले उड़े चोर ,दूसरी घटना में ताला तोड़कर 10 नग बकरा -बकरी पार दर्ज हुआ एफआईआर
    Uncategorized

    3 चौकीदारों को कमरे में बंद कर निर्माणाधीन पुल का 250 नग सेटरिंग प्लेट ले उड़े चोर ,दूसरी घटना में ताला तोड़कर 10 नग बकरा -बकरी पार दर्ज हुआ एफआईआर

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल13/08/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के चार वारदातों में अज्ञात आरोपियों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। माल-मशरूका के साथ-साथ बकरा-बकरी की भी चोरी कर ली गई है। चोरों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर पता-तलाश किया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पुटुवा में अहिरन नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य का ठेका विशंभर दयाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन चाम्पा के द्वारा लिया गया है। इसमें हीरा कुर्रे इंजीनियर का काम करता है। वर्तमान में बरसात के कारण निर्माण कार्य बंद होने से सामानों की सुरक्षा के लिए 3 चौकीदार रखे गए हैं। 9 अगस्त की रात करीब 1 से 3 बजे के मध्य निर्माणाधीन पुल के निकट रखे 250 नग लोहे का पुराना सेटरिंग कीमती 75 हजार रुपए की चोरी कर ली गई। अज्ञात चोरों ने चौकीदारों को कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। दूसरे दिन इसकी जानकारी होने उपरांत हीरा कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर धारा 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है।
    एक अन्य वारदात में पाली थाना क्षेत्र के चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम राहा झोरखीपारा निवासी किसान व बकरी पालक विकास कुमार गोंड़ की बकरियां चोरी कर ली गई। उसके पास 23 बकरा-बकरी हैं जिनमें से 10 नग बकरा-बकरी को 10 अगस्त की रात 11 से 3 बजे के मध्य घर का ताला तोडक़र कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। 40 हजार रुपए कीमती बकरा-बकरी की चोरी की रिपोर्ट विकास ने दर्ज कराया है जिस पर धारा 457, 380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज तलाश किया जा रहा है। बकरी चोरी के एक अन्य मामले में बालको थाना अंतर्गत चुईया निवासी प्रेम सिंह मंझवार के घर से 10 व 11 अगस्त के मध्य काला रंग का बकरा और एक खैरा बकरा की चोरी घर के दीवार को तोडक़र कर ली गई। सुबह 6 बजे इन्हें चराने के लिए निकालने हेतु कमरे में गया तो चोरी का पता चला। तलाश के दौरान पड़ोसी तिर्की ने बकरा के जंगल में मृत होने की जानकारी दी और दूसरा गायब है। 20 हजार रुपए कीमती बकरा चोरी की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया गया है।

    ताला तोडक़र 90 हजार की चोरी

    मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बिरसामुंडा नगर दादर में निवासरत व ट्रांसपोर्टर भूपेन्द्र गहिर के सूने घर का ताला तोडक़र 9-10 अगस्त की मध्य रात्रि चोरी कर ली गई। घर के सभी सदस्य अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे और घर सूना था। सुबह 10 बजे भूपेन्द्र घर लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। भीतर जाने पर सामान बिखरे थे। मिलान करने पर सोने का चैन, डीएसएलआर कैमरा, मोबाइल, पायल, नगद रकम 20 हजार कुल 90 हजार की चोरी होना पाया गया। धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.