Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » 2023 – 20 से ज्यादा विधायकों के कटेंगे टिकट, इस फार्मूले पर कांग्रेस संगठन करेगी उम्मीदवार का चुनाव
    Uncategorized

    2023 – 20 से ज्यादा विधायकों के कटेंगे टिकट, इस फार्मूले पर कांग्रेस संगठन करेगी उम्मीदवार का चुनाव

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल27/07/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकेत दिए हैं कि युवाओं को राजनीति में तवज्जो दी जानी चाहिए. विधानसभा चुनाव 2018 में युवाओं को तवज्जो देते हुए टिकट बांटे गए थे. इसके लिए खराब परफार्मेंस वाले करीब 8 विधायकों का पत्ता भी काटा गया. इस बार भी इसी फार्मूले के तहत कांग्रेस करीब 20 विधायकों पत्ता गोल कर सकती है.

    त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को कुछ ही दिन बचे हैं. सभी राजनीतिक दल जिताऊ उम्मीदवारों का बायोडाटा खंगाल रही हैं. कांग्रेस में यह कवायद तेज है. पीसीसी चीफ दीपक बैज की अगुआई में 22 सदस्यीय चुनान समिति भी गठित हो गई. पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट की चाह रखने वाले जिला अध्यक्षों से कांग्रेस ने इस्तीफा लिया था और करीब 8 विधायकों को पत्ते काटे थे. टिकट देते समय युवाओं और महिलाओं पर फोकस था. इस बार भी कांग्रेस यदि यही फार्मूला अपनाती है तो 71 में करीब 20 विधायकों का टिकट कटना तय है. क्या वाकई इससे कांग्रेस का फायदा होगा या झेलना पड़ सकता है नुकसान, आईए जानने की कोशिश करते हैं.

    कहा जा रहा है कि उम्मीदवार को जांचने परखने के लिएचुनाव के पहले राजनीतिक दल चार पांच सर्वे कराते हैं. लास्ट सर्वे के बाद रिपोर्ट दिल्ली भेज दी जाती है. दिल्ली में बैठे नेता रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद उसी से आधार टिकट बांटते हैं. कांग्रेस ने भी इसके लिए सर्वे कराए हैं. सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में कराए गए सर्वे में 71 में से लगभग 20 विधायक ऐसे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं है, जिनमें कुछ मंत्री भी शामिल हैं. कांग्रेस इनके टिकट काट सकती है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस जी जान से जुट गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है, जिस पर उम्मीदवार फाइनल करने का जिम्मा है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को इसका अध्यक्ष बनाते हुए पूरे चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है. उनके सहयोग के लिए चुनाव समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, रूद्र गुरु और मोहन मरकाम को रखा गया है. तीनों राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ला सहित महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष को भी समिति में शामिल हैं.

    विधानसभा चुनाव 2023 में भी कई ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का आश्वासन दिया गया था. इसके अलावा भी कई ऐसे नेता हैं, जो अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. उन्हें भी उम्मीद है कि पार्टी इस बार चुनाव में उतरने का मौका देगी. इसके लिए यह दावेदार अभी से ही मैदान में उतर गए हैं. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से लेकर दिल्ली तक की दौड़ लगाने में जुट गए हैं. यही वजह है कि कांग्रेस के सामने टिकट वितरण एक बड़ी चुनौती साबित होगी.

    यह चुनाव के फार्मूला तय होने के बाद निर्धारित किया जाएगा, जिसके तहत कई बातों को देखा जाता है. कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बात की जाती है. विधायकों के परफॉर्मेंस में कई मुख्य बिंदु शामिल होते हैं. उसके आधार पर ही पार्टी टिकट वितरण करती है. -धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.