Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस की राजनीति में उबाल ,जिलाध्यक्ष की सूची को ब्लॉक अध्यक्षों ने नकारा ,लिया यह निर्णय
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस की राजनीति में उबाल ,जिलाध्यक्ष की सूची को ब्लॉक अध्यक्षों ने नकारा ,लिया यह निर्णय

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल09/07/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही पार्टी संगठनों में रणनीतिक तैयारी शुरू होने के साथ-साथ अंदरूनी कलह भी होने लगी है। कुछ बातें अंदरूनी तौर पर ही चल रही हैं तो कुछ मसले सतह पर उभर कर सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सामने आया है।

    पिछले दिनों संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में करतला के सद्भावना भवन में बैठक आहूत की गई, इस बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण के द्वारा पदाधिकारियों की सूची जारी की गई जिसे लेकर बैठक में भी विरोध के स्वर फूटे और बाद में ब्लॉक अध्यक्षों ने बैठक कर इसे सिरे से खारिज कर दिया है।
    इस संबंध में 5 जुलाई 2023 को ग्राम भैंसमा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण, करतला, एवं बरपाली की संयुक्त बैठक रखी गई। चर्चा के उपरांत यह विषय सामने आया कि कुछ दिनों पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल के द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लाकों की जोन कांग्रेस कमेटी एवं सेक्टर कांग्रेस कमेटी की सूची सोशल मीडिया में जारी की गई। उपरोक्त सूची में शामिल नाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा नहीं दिया गया है और ना ही किसी ब्लॉक के अध्यक्ष व ब्लॉक के किसी भी पदाधिकारियों ने उक्त नामों को अनुमोदन अथवा सहमति प्रदान किया है। ब्लॉक के अंतर्गत जोन कमेटी और सेक्टर कमेटी को गठित करने का अधिकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का होता है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करते हुए अनाधिकृत रूप से यह कृत्य किया गया। संयुक्त बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने सोशल मीडिया में जारी सूची को मानने से इंकार करते हुए पुरानी सूची यथावत लागू किया, जिस पर संशोधन की आवश्यकता पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग करते हुए पुनः निरीक्षण कर बदलाव की आवश्यकता होने पर बदलाव करने का निर्णय लिया।

    निंदा प्रस्ताव पारित

    बैठक में यह बातें स्पष्ट हुई कि सुरेंद्र प्रताप जायसवाल के द्वारा किसी अन्य अनाधिकृत माध्यम से सूची प्राप्त
    कर जारी कर दी गई जिससे उन्हें किसी विशेष रुचि का होना स्पष्ट होता है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने जिला अध्यक्ष के इस कृत्य पर निंदा प्रस्ताव पारित किया एवं इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ से करने का निर्णय लिया है।

    फूलसिंह को आगे करने का प्रयास

    सूत्र बताते हैं कि पिछले चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले फूल सिंह राठिया को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रोजेक्ट किया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से उसे प्रोजेक्ट करने को लेकर अंदरूनी तौर पर विरोध तो चल ही रहा था,इस बीच जिला अध्यक्ष ने वह सूची जारी कर दी जो फूलसिंह राठिया ने अपने चुनाव के दौरान तैयार किया था और उसी सूची को रिपीट करने पर कांग्रेस ब्लॉक संगठन में नाराजगी जाहिर हुई है।

    जानें क्या कहा जिलाध्यक्ष ने

    इस पूरे मामले में कोरबा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा है कि-मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं,इस मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कहना चाहता, संगठन के सामने अपनी बात रखूँगा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026

    तहसील दुर्गा उत्सव समिति के 44वें वर्ष में नई कार्यकारिणी गठित देवेश यादव ‘गोलू’ अध्यक्ष, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां,,

    02/10/2026

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    02/10/2026
    Editors Picks

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.