Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » बिजली कटौती से लोग परेशान, घेरा बिजली कार्यालय
    Uncategorized

    बिजली कटौती से लोग परेशान, घेरा बिजली कार्यालय

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल27/06/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मरवाही:- क्षेत्र में बिजली की अवैध कटौती को लेकर किसानों एवँ जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिजली विभाग का लालटेन एवँ चिमनी मोमबत्ती लेकर घेराव कर दिया। मिश्रा ने बताया हमारी 7 सूत्रीय मांग है जिसको अगर जल्द पूरा नही किया गया तो अति उग्र आंदोलन किया जाएगा।उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।बिजली गुल होने के बाद पता नहीं होता है कि बिजली दोबारा कब आएगी। दिन हो या रात बस लोगों को अघोषित बिजली कटौती का ही भय सताता रहता है कि बिजली ना जाने कब गुल हो जाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष किसन सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब होकर रह जाती है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।किसान मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि मरवाही क्षेत्र में हांथीयो का तांडव चल रहा है बहुत से घरों को छतिग्रस्त किया है उमस और गर्मी से परेशान ग्रामीणजन घर के बाहर बिस्तर लगा के सोते हैं लेकिन हांथी के खतरों के कारण न वो घर मे सुरक्षित हैं न बाहर,घर के अंदर बिजली समस्या बाहर हांथीयो का सांप बिच्छु का आतंक पूरे तरह से आम जनजीवन तहस नहस है।ग्रामीणों के सुध लेने वाला अभी तक कोई विभाग सामने नही आया है।
    युवा नेता अनिल केवट ने बताया कि परिस्थिति इतनी बदद्दतर है कि बिजली विभाग के व्हाट्सएप समूह पूरे तरह से बिजली समस्याओं के शिकायत से पटे पड़े हैं कुछ उपभोक्ताओं ने समूह के प्रोफ़ाइल फ़ोटो को बदल के चिमनी की फ़ोटो लगा दी है।राजू चंद्रा ने कहा कि विभाग ने मेंटेनेंस के लिए भरपूर समय लिया आम जनता ने इसके लिए प्रशासन का सहयोग भी किया लेकिन आज आम जनता बेसहारा है सरकार का कोई भी व्यक्ति इस विकराल समस्या को दूर करने आगे नही आ रहा। युवा किसान एकलव्य केवट एवँ नारायण केवट ने कहा कि सब्जी किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा पेयजल आपूर्ति बाध्य रहती है,मरवाही क्षेत्र पूर्णतः दयनीय स्थिति में है।यहां का बिजली विभाग बिजली की आंख मिचौली को रोकने मे नाकाम साबित हो रहा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष आकर्ष सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा मानसून पूर्व मेनटेनेंस के लिए बिजली बंद किया गया था। इस मेनटेनेंस से कोई सुधार नहीं दिख रहा है। इसके अलावा अब यहां के अधिकांश गाँव में लो वोल्टेज की समस्या भी खड़ी हो गई है। वोल्टेज इतनी कम है कि कूलर व पंखे बेहद कम गति से चल रहे हैं। इस बात की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से करने पर सुधार का काम होने की बात कहकर नागरिकों की परेशानी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
    ग्राम परासी,चंगेरी,बरौर,धुममाटोला,धनौरा,मनवरा, बगरार,उषाढ़ आदि ग्रामो में बिजली समस्या सबसे अधिक बनी हुई है। जिसके कारण यहां के लोग पीने का पानी के लिए भी मोहताज हो रहे है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पीने का पानी के लिए लंबी दूरी तय कर पानी जुगाड़ कर रहे है। इस मौके पर ग्राम पंचायत बरौर के सरपंच जवाहरलाल, मनवरा सरपंच अश्विनी कुमार,नारायण केवट,महामंत्री किसन रजक,रामकुमार केवट,संदीप मिश्रा, बगरार उपसरपंच पवन कुमार,मनीष चौधरी, रितेश कुमार भैना बहुत से गाँव के किसान युवा पंचायत प्रतिनिधि आकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.