Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » क्या डायबिटीज में छाछ /मठ्ठा पी सकते है?
    Uncategorized

    क्या डायबिटीज में छाछ /मठ्ठा पी सकते है?

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल20/06/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गर्मियों के मौसम में अगर छाछ को अमृत कहा जाए तो ग़लत नहीं होगा। भारत के हर घर में छाछ या मठ्ठा के स्वास्थ्य लाभ और स्वाद के कारण इसे खाने के साथ शामिल करना आम बात है। छाछ में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होते हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है की क्या डायबिटीज़ में छाछ या मट्ठा पी सकते हैं। आइए इस सवाल का जवाब इस ब्लॉग में जानते हैं।

    भारत में लोग अनेक स्वास्थ्य लाभों के कारण हज़ारों वर्षों से छाछ को अपनी हेल्दी डाइट में शामिल करते आ रहे हैं। यह एक लो फैट पेय है जो फर्मेन्टड दूध से बने मक्खन को स्किम करने के बाद प्राप्त होता है। तासीर में ठंडी छाछ पेट की कई समस्याओं में राहत देती है। कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर छाछ रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करती है और आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है। छाछ की सबसे अच्छी बात इसका लो-फैट या कम वसा होना है  जो वज़न कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए एक बेस्ट ड्रिंक ऑप्शन है।

    छाछ दही को पानी में घोलकर मथने से बनती है। दही का प्रकार, पानी की मात्रा और उसमें मक्खन का अनुपात उसके स्वाद और गुणों को बदल सकता है। इस वजह से छाछ या मठ्ठा कई रूपों में प्राप्त होती है:

    फुल क्रीम छाछ: इस तरह की छाछ फुल क्रीम दही से निकाली जाती है जिसे बिना पानी के मथा जाता है।

    नो क्रीम छाछ: इसके लिए स्किम्ड मिल्क दही का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे बिना पानी मिला कर मथा जाता है।

    छाछ: इस प्रकार की छाछ दही को पानी से 100:25 के अनुपात में मथ कर प्राप्त की जाती है और यह सबसे आम छाछ बनाने की विधि है।

    आधा पानी छाछ: जैसा कि नाम से पता चलता है कि इसे मथने की प्रक्रिया के लिए 100 मिली दही और 50 मिली पानी की आवश्यकता होती है जिससे हमें आधा पानी छाछ मिलती है।

    वसा रहित छाछ (Fat-free Buttermilk): इस प्रकार की छाछ मथ कर दही में से पूरा मक्खन निकाल लेने पर प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया के दौरान पानी वाले बचे हुए हिस्से में कोई मक्खन नहीं बचता है।

    छाछ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स

    छाछ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 35 है जो इसे डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए सुरक्षित पेय में से एक बनाता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह निर्धारित करता है कि कोई भोजन डायबिटिक व्यक्ति के लिए स्वस्थ है या नहीं। यह बताता है कि किसी खाने में मौजूद कार्ब कितना शुगर लेवल बढ़ाता है।

    जीआई मान के आधार पर, खाद्य पदार्थों को 0 से 100 के बीच रैंक किया जा सकता है, जहां 1 से 55 के अंतर्गत आने वाले खाद्य पदार्थों को निम्न जीआई खाद्य पदार्थ माना जाता है, 56 से 69 मध्यम जीआई जबकि 70 और इससे ऊपर को उच्च जीआई खाद्य पदार्थों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

    छाछ व डायबिटीज़

    छाछ पोषक तत्वों, खनिज, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर सुपरफूड है। यह दूध व दही से बना फर्मेन्टड पेय है जिसमें सूक्ष्मजीवों द्वारा उत्पादित लैक्टिक एसिड होता है, जो इसे हाई न्यूट्रीशन देता है।

    छाछ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है, जिसमें कैंसर रोधी गुण, शरीर को डीटॉक्स करना, आंत के स्वास्थ्य में सुधार, मुँहासे के निशान को ठीक करना, रूसी की रोकथाम, हृदय स्वास्थ्य और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार, एंटीइंफ़्लेमेट्री गुण आदि शामिल है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

    यदि आपको डायबिटीज़ है और आप एक हाइड्रेटिंग, कोलेस्ट्रॉल-फ्री पेय की तलाश कर रहे हैं, जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम है, तो छाछ के अलावा कोई बेहतर विकल्प नहीं है।

    यह पौष्टिक पेय आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है इसलिए इसे पीने से पहले हिचके नहीं और गर्मियों में इस ठंडी व ताज़गी से भरी ड्रिंक का आनंद लें।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026

    तहसील दुर्गा उत्सव समिति के 44वें वर्ष में नई कार्यकारिणी गठित देवेश यादव ‘गोलू’ अध्यक्ष, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां,,

    02/10/2026

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    02/10/2026
    Editors Picks

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.