Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर, सहकारी समिति कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त,,
    Uncategorized

    सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर, सहकारी समिति कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल19/06/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    किसानों के हित को देखते हुए काम पर लौटने का लिया निर्णय

    सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से मुलाकात कर की हड़ताल खत्मरायपुर प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने किसानों के हित को देखते हुए एक जून से जारी अपनी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की। मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधि मंडल से किसानों के हित में ऋण, खाद, बीज आदि के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हड़ताल वापिस लेने की समझाईश दी।

    डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि समितियों से संबद्ध कृषकों को ऋण, खाद-बीज का वितरण में किसी भी प्रकार की बांधा नहीं आए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कृषकों को सभी प्रकार की सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराना है। मंत्री डॉ. टेकाम की समझाईश से सहमत होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने हड़ताल वापिस लेते हुए प्रदेश सरकार और मंत्री डॉ. टेकाम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कर्मचारियों को वेतन नियमित रूप से मिलने की व्यवस्था के लिए आश्वास्त किया और विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि वेतन में बढ़ोतरी के संबंध में समिति कर्मचारियों के सेवानियम में संशोधन के लिए अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक की अध्यक्षता में पूर्व से ही समिति गठित है, इस कमेटी के रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत होने पर विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

    मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि समिति के कर्मचारियों के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कैडर के समिति प्रबंधक के पदों में से 50 प्रतिशत पर प्राथमिक समितियों के कर्मचारियों के आरक्षित किए गए हैं और समिति कर्मचारियों के लिए उम्र सीमा 55 वर्ष तक की गई है। इस पद के लिए 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले कर्मचारी व्यापम के माध्यम से आयोजित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। समिति कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा वेतन अनुदान शासन से दिलाने की मांग करते हुए, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से समन्वय कर कर्मचारी प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने आश्वास्त किया गया।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकार सिंह, प्रांतीय संयोजन श्री संतोष साहू, प्रांतीय महासचिव श्री अरूण बेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज साय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026

    नेपाल प्राकृतिक आपदा: ताज़ा स्थिति और यूपी-बिहार पर प्रभाव

    28/08/2026

    रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026): विशेष न्यूज़ और मुहूर्त

    28/08/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.