Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » 30 लोगों से भरा छोटा हाथी वाहन ढेलवाडीह के पास दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल..चैतमा नवापारा से बरीडीह जा रहे थे छठी कार्यक्रम में शामिल होने.
    Uncategorized

    30 लोगों से भरा छोटा हाथी वाहन ढेलवाडीह के पास दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल..चैतमा नवापारा से बरीडीह जा रहे थे छठी कार्यक्रम में शामिल होने.

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल11/06/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/कटघोरा 11 जून 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : आज सुबह ढेलवाडीह के पास हुए सड़क हादसे में छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में कुल 30 लोग सवार थे। जिनमें से 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 8 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी को कटघोरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

    आज सुबह 8.30 बजे के आसपास यह घटना

    कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर ढेलवाडीह क्षेत्र में हुई। बताया गया कि चैतमा चौकी के नवापारा के रहने वाले 30 लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरीडीह गांव जाने के लिए छोटा हाथी वाहन बुक किया था। सामान्य तौर पर सामान ढोने के लिए लिए ही ऐसे वाहनों को बनाया गया है और परमिट भी इसी आधार पर जारी किये गए हैं। इसके बावजूद पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से जारी है। ढेलवाडीह क्षेत्र में आज हुई घटना में जो लोग घायल हुए हैं वे सभी छोटा हाथी में सवार थे।

    बताया गया कि बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह के मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इस घटना में वाहन चालक सुरक्षित रहा है जबकि पिछले हिस्से में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए जो नवापारा के एक-दो परिवारों से संबंधित बताए जाते हैं। हादसे के साथ यहां कोहराम मच गया। इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों ने फौरी तौर पर इनकी सुध ली। इसके साथ ही डॉयल 112 और संजीवनी को फोन किया गया। कुछ देर के बाद डायल 112 के पुलिस कर्मी व एंबुलेंस यहां पहुंची और पीड़ितों को कटघोरा अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में घायलों के एक साथ यहां पहुंचने के कारण अजीब स्थिति पैदा हो गई। फौरी तौर पर पीड़ितों को अस्पताल के प्लेटफार्म पर लिटाने के साथ उनकी सुध ली गई। चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि दुर्घटना में कुछ लोगों को ज्यादा चोटें आई है इसलिए उन्हें मेडिकल कॉलेज हास्पिटल कोरबा रेफर किया जा रहा है। बांकी मोंगरा पुलिस को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। वह इस मामले में वाहन चालक पर कार्रवाई कर रही है।

    कुंभकर्णी नींद में परिवहन विभाग

    कोरबा में जिला परिवहन कार्यालय की स्थापना करने के साथ अधिकारियों की पोस्टिंग जरूर की गई है लेकिन उनकी भूमिका कुछ मामलों तक सिमट कर रह गई है। जब से डिप्टी कलेक्टर स्तर के डीटीओ परिवहन विभाग को संभाल रहे हैं तब से व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। एक तो लोगों के काम विलंबित हो रहे हैं, दूसरी ओर सड़कों पर नियम विरूद्ध चल रहे वाहनों के मामले में अफसरों का रूख बेहद सकारात्मक बना हुआ है। परिवहन विभाग का उड़नदस्ता वसूली का जरिया बना हुआ है जो बेहद सामान्य है। अफसरों के कुंभकर्णी नींद में होने का पूरा फायदा लापरवाह वाहन चालक उठा रहे हैं और इसके चक्कर में लोगों की जान पर बनी हुई है।

    इन्हें आई गंभीर चोटें

    प्रतीक कुमार 45 वर्ष, अनिकेत 13, राजश्री महंत 15, पूजा 20, सूर्यप्रकाश 15, विनय दास 12, कुश कुंवर 50, अन्नू दास 18 वर्ष को गंभीर चोटें आई है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026

    तहसील दुर्गा उत्सव समिति के 44वें वर्ष में नई कार्यकारिणी गठित देवेश यादव ‘गोलू’ अध्यक्ष, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां,,

    02/10/2026

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    02/10/2026
    Editors Picks

    मडई में आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान,,

    07/10/2026

    कला के रंगों से गरिमा ने दिया सशक्त भारत का संदेश, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,,

    05/10/2026

    कटघोरा के पूछापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने की मंच निर्माण की घोषणा,,

    03/10/2026

    गांधी जयंती पर पुष्प वाटिका चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान,, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,

    02/10/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.