Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » हाथ में सर्वेक्षण फॉर्म लेकर कलेक्टर ने गाँव में ग्रामीण के नाम का किया मिलान,कलेक्टर संजीव झा ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र घिनारा,नवापारा और पीडिया में ग्रामीणों से की चर्चा
    Uncategorized

    हाथ में सर्वेक्षण फॉर्म लेकर कलेक्टर ने गाँव में ग्रामीण के नाम का किया मिलान,कलेक्टर संजीव झा ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र घिनारा,नवापारा और पीडिया में ग्रामीणों से की चर्चा

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/04/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । आप लोग समय पर सर्वे करने आ रहे हैं न…। घर के सभी सदस्यों की जानकारी सही-सही भर रहे हैं न… और सर्वेक्षण में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है.. प्रगणकों से यह पूछते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का न सिर्फ निरीक्षण किया, अपितु उन्होंने प्रगणकों द्वारा भरे जा रहे सर्वेक्षण फॉर्म को हाथ में लेकर फॉर्म में दर्ज जानकारियों का मिलान किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्वे से पहले गाँव में अनिवार्य रूप से मुनादी करा ली जाए ताकि ग्रामीण अपने घर में उपस्थित रहे और सर्वेक्षण में शामिल हो सकें। कलेक्टर श्री झा ने बिना किसी त्रुटि के सभी अनिवार्य जानकारी मोबाइल एप्प और फॉर्म में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगणकों से भी चर्चा की और किसी प्रकार की समस्या आने पर सम्बंधित अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा और जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कँवर ने शासन की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए 1 अप्रैल से प्रारंभ हुए छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने करतला विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम घिनारा, पीड़िया और नवापारा में ग्रामीणों के घर जाकर सर्वेक्षण कार्य को देखा और सर्वे कर रहे प्रगणकों को निर्देशित किया कि सर्वे से कोई भी परिवार वंचित न रहे और सर्वे में सभी शामिल हो। कलेक्टर ने सर्वे के दौरान राशनकार्ड, आधार में दर्ज जानकारी के आधार पर प्रपत्र में परिवार की जानकारी दर्ज करने, मकानों का नम्बर ऑयल पेंट से मोटे अक्षरों में लिखने, परिवार के मुखिया का फोटो मकान नम्बर के साथ लेते हुए 18 वर्ष या अधिक के सदस्यों का प्रपत्र में हस्ताक्षर लेने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सर्वे में ग्रामीणों की सहभागिता कहा कि ग्रामीण अपना सर्वे कराकर घर से बाहर महुआ बीनने या दूसरे काम से जाए, इसके लिए मुनादी कराना जरूरी है। उन्हें सामाजिक,आर्थिक सर्वेक्षण के फायदे कोे भी बताया जाना चाहिए।
    कलेक्टर ने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश देते हुए मोबाइल एप में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों, पंच और मितानिनों से सहयोग लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, जनपद सीईओ श्री एम एस नागेश आदि उपस्थित थे।

    गाँव की गलियों में पैदल चलते हुए ली समस्याओं की जानकारी

    कलेक्टर श्री झा ने ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर न सिर्फ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया, अपितु उन्होंने घिनारा, पीड़िया और नवापारा में गाँव की पैदल चलते हुए सरपंच तथा ग्रामीणों से पेयजल की उपलब्धता, हैण्डपंप, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फौती, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन न्याय योजना, फसल उत्पादन आदि के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पटवारी से भी राजस्व संबंधी प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को भी आवश्यक निर्देश दिए।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026

    चोटिया: अस्पताल परिसर निर्माण में भू-माफियाओं का तांडव, तहसीलदार के आदेश को भी दिखाया ठेंगा,,

    21/04/2026

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026
    Editors Picks

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026

    चोटिया: अस्पताल परिसर निर्माण में भू-माफियाओं का तांडव, तहसीलदार के आदेश को भी दिखाया ठेंगा,,

    21/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.