Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    दीपावली विशेष: मां महालक्ष्मी की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और गरीबों की दिवाली का सवाल; सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का लें संकल्प

    08/11/2026

    बस्तर में जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, बोले– क्सलवाद के खात्मे के साथ शुरू हुआ शांति और विकास का नया दौर,,

    08/11/2026

    आत्मज्योति जलाकर अपने अंदर के गुणों और शक्तियों को जागृत करना ही सच्ची दीपावली: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व, मां लक्ष्मी की आकर्षक रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र। ,

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » 04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली और कोरबा ग्रामीण के स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा शहरी स्कूलों में पहले से बंट रहे नाश्ते,,
    Uncategorized

    04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली और कोरबा ग्रामीण के स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा शहरी स्कूलों में पहले से बंट रहे नाश्ते,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल19/10/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली और कोरबा ग्रामीण के स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा शहरी स्कूलों में पहले से बंट रहे नाश्ते,,

    कोरबा 19 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा तथा कोरबा शहरी क्षेत्र के स्कूलों में सुबह दिए जा रहे नाश्ते से बच्चों की उपस्थिति और प्रभाव की समीक्षा की। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से मिले फीडबैक को देखकर कलेक्टर ने जिले के कटघोरा, पाली, करतला और कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी नाश्ता वितरण प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीईओ को स्कूलों में नाश्ता वितरण के मेन्यू को दीवार पर लिखवाने और दीपावली अवकाश के बाद 04 नवंबर को शाला प्रारंभ होने के साथ ही नाश्ता वितरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाश्ता वितरण प्रारंभ होने से पूर्व शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित करने एवं प्रतिदिन 10 अलग-अलग विद्यालयों में नाश्ता वितरण के फोटोग्राफ्स भेजने के निर्देश बीईओ को दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने प्राइमरी, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में डीएमएफ से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तथा उनके द्वारा की जा रही अध्यापन के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में किसी अतिथि शिक्षक के 03 माह तक अवकाश संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित स्कूल के प्राचार्य द्वारा अन्य शिक्षकों को रखा जाए ताकि विद्यार्थियों का अध्यापन प्रभावित न हो। उन्होंने सभी अतिथि शिक्षकों के परफॉर्मेंस को ध्यान रखने और विद्यार्थियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राइमरी स्कूलों में 263 अतिथि शिक्षकों के भर्ती के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नवंबर से अध्यापन प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने नियुक्ति के संबंध में बीईओ को निर्देशित किया कि नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। ग्राम पंचायत, जनपद एवं जिला स्तरीय आवेदक का चयन कर भर्ती ली जाए। कलेक्टर ने पूर्व में जर्जर भवन की मांगी गई जानकारी के पश्चात् भी छुटे हुए जर्जर भवन की जानकारी देने, 10 साल पुराने हो चुके कीचन शेड, बालक एवं बालिका शौचालय को चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए। उन्होंने डीईओ और बीईओ को एबीईओ और संकुल शैक्षणिक समन्वयकों का माह में दो बार बैठक आयोजित करने तथा उनसे मूल कार्य लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए न्यूज पेपर डेस्क लगाने तथा दो महत्वपूर्ण अखबार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यूज पेपर डेस्क के लिए डीएमएफ मद से सभी विद्यालयों को राशि देने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन कराने तथा राज्य स्तरीय योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर माह की अंतिम सप्ताह में सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित करने और विद्यालयवार समीक्षा की बात कही। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, बीईओ श्री डी. लाल, श्री संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    दीपावली विशेष: मां महालक्ष्मी की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और गरीबों की दिवाली का सवाल; सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का लें संकल्प

    08/11/2026

    बस्तर में जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, बोले– क्सलवाद के खात्मे के साथ शुरू हुआ शांति और विकास का नया दौर,,

    08/11/2026

    आत्मज्योति जलाकर अपने अंदर के गुणों और शक्तियों को जागृत करना ही सच्ची दीपावली: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व, मां लक्ष्मी की आकर्षक रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र। ,

    04/11/2026

    भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! चुनाव याचिका पर हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, पाटन चुनाव विवाद की सुनवाई का रास्ता साफ

    03/11/2026

    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, 16 एकड़ में लगा अभियान* विकसित भारत संकल्प पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगे,,

    03/11/2026

    जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं; 41 आवेदनों पर अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

    03/11/2026
    Editors Picks

    दीपावली विशेष: मां महालक्ष्मी की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और गरीबों की दिवाली का सवाल; सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का लें संकल्प

    08/11/2026

    बस्तर में जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, बोले– क्सलवाद के खात्मे के साथ शुरू हुआ शांति और विकास का नया दौर,,

    08/11/2026

    आत्मज्योति जलाकर अपने अंदर के गुणों और शक्तियों को जागृत करना ही सच्ची दीपावली: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व, मां लक्ष्मी की आकर्षक रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र। ,

    04/11/2026

    भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! चुनाव याचिका पर हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, पाटन चुनाव विवाद की सुनवाई का रास्ता साफ

    03/11/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.