Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » हाथी को देख भागने में असफल रहा वृद्ध, हमले से गई जान
    Uncategorized

    हाथी को देख भागने में असफल रहा वृद्ध, हमले से गई जान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल08/09/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पिथौरा। जिले के बसना वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़े साजापाली बीट के खुरदरहा के एक खेत में जाल से मछली निकालते एक वृद्ध को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। हाथी के हमले से मृतक के दो साथी बाल-बाल बचे। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जंगली हाथियों की चहल-कदमी लगातार जारी है। गुरुवार की रात करीब 8 बजे बसना वन परिक्षेत्र के ग्राम खुरदरहा के तीन ग्रामीण मृतक रामलाल, गुरुवारु एवं हलेश राम अपने खेत के मेड़ में मछली पकडऩे लगाये जाल में फंसी मछलियों को निकालने गए थे, तभी हाथियों का एक झुंड वहां से गुजर रहा था। जिसे देखकर तीनों ग्रामीण गांव की ओर भागने लगे। रामलाल पिता बलिराम जांगड़े (62) वृद्ध होने के कारण तेजी से भाग नहीं पाया और हाथी ने रामलाल को वहीं सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना को प्रत्यक्ष देख रहे मृतक के साथी गुरूवारू एवं हुलास ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना के तत्काल बाद बसना के वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर हाथियों को गांव से दूर खदेडक़र शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमोर्टम के लिए चीरघर पहुंचाया। बसना वन विभाग द्वारा मृतक परिवार को 25 हजार की आर्थिक सहायता तत्काल दी गई। बसना वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि फिलहाल मृतक परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए है। इसके अलावा मुआवजा प्रकरण भी बनाया जा रहा है। घटना के पहले से और वर्तमान में भी हाथियों के लोकेशन की प्रतिदिन जानकारी गांवों में मुनादी के माध्यम से देकर रात्रि में जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026

    नेपाल प्राकृतिक आपदा: ताज़ा स्थिति और यूपी-बिहार पर प्रभाव

    28/08/2026

    रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026): विशेष न्यूज़ और मुहूर्त

    28/08/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.