छ,ग कोरबा 15 सितंबर 2023/छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना हरदीबाजार एवं पाली के विभिन्न आंगनबाड़ीयों में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना हरदीबाजार के आंगनबाड़ी केंद्र खलारीपारा में मिनी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केंद्र बनखेतापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं छुईहापारा, अमलीपारा में सहायिकाओं के रिक्त पद में नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए थे। इसी प्रकार एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली के आंगनबाड़ी केंद्र आवासपारा, मुढ़ाली, झोरकीपारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साजापारा, मरईखोली, शंकरनार, दादर, छपराहीपारा, खैराबहार, नगोई, रतखण्डी, काचरमार, कोइलाभट्ठा, सरस्वतीपारा, सगुना, लीमपानी, गोड़पारा, जमनीपारा में सहायिकाओं के पद हेतु आवेदन मंगाया गया था।