Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » स्कूलों में नहीं रुक रही यातनाएं ,छत्तीसगढ़ के इस जिले के स्कूल में कम बात करने वाले मासूम को शिक्षिका ने टोटका करने जलती माचिस की तीली से गोदा,बीईओ ने थमाया नोटिस
    Uncategorized

    स्कूलों में नहीं रुक रही यातनाएं ,छत्तीसगढ़ के इस जिले के स्कूल में कम बात करने वाले मासूम को शिक्षिका ने टोटका करने जलती माचिस की तीली से गोदा,बीईओ ने थमाया नोटिस

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल01/02/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के स्कूल छत्रावासों में छात्रों के साथ यातनाएं नहीं रुक रही। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में एक शिक्षिका ने 5वीं कक्षा के बच्चे को जलती माचिस की तीली से दाग दिया। परिजनों की शिकायत पर बीईओ ने आरोपी शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस थमाया है।

    जानकारी अनुसार बच्चा स्कूल में बाकी बच्चों से कम बात करता था। इसी वजह से शिक्षिका ने टोटका करने के लिए बच्चे के गर्दन को जलती माचिस की तीली से दाग दिया। मामला मैनपुर ब्लॉक के लधवापारा प्राथमिक स्कूल का है, जहां शिक्षिका सविता जोशी ने 24 जनवरी को कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले बबरु यादव के गर्दन को जलती माचिस की तीली से दाग दिया। इससे गर्दन में घाव हो गया है। स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ बातचीत नहीं करने वाले छात्र को चंचल बनाने के लिए शिक्षिका ने टोटका किया था। इसे लेकर बच्चे के पिता मदन यादव ने बीइओ महेश पटेल को लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद 27 जनवरी को बीईओ ने शिक्षिका को शो कॉज नोटिस जारी किया है। बीईओ ने कहा कि मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई को लिए डीईओ को भी प्रस्ताव भेजा गया है। नोटिस का जवाब मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

    जलती माचिस की तीली से दागने का निशान

    इधर स्कूल के प्रधान पाठक देवेन्द्र साहू ने बताया कि वे उस दिन मध्याह्न भोजन के काम से बाहर गए हुए थे। वहां से वापस लौटने पर घटना का पता चला। प्रधानपाठक ने कहा कि उन्होंने तुरंत शिक्षिका से बुलाकर पूछताछ की, तो उसने कहा कि छात्र बाकी लोगों से घुल-मिलकर रहे, इसके लिए टोटका किया था। इधर घटना के बाद स्कूल में ताला लटका है। शिकायत के बाद शिक्षिका 3 माह की छुट्टी पर चली गई है। वहीं प्रधान पाठक दुर्घटना में घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चों को केवल मिड डे मील खिलाकर छुट्टी दी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026

    रिश्वत मांगने के आरोप में कटघोरा तहसील की सहायक ग्रेड-02 निलंबित; कलेक्टर कोरबा की बड़ी कार्रवाई, पोंड़ीउपरोड़ा रहेगा नया मुख्यालय,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा; ‘आवास प्लस 2.0’ की प्रतीक्षा सूची का होगा वाचन,,

    23/06/2026
    Editors Picks

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.