Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » विधानसभा निर्वाचन 2023: निर्वाचन के कार्यों को समय-सीमा में संपादित करें नोडल अधिकारी: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने ली समीक्षा बैठक
    Uncategorized

    विधानसभा निर्वाचन 2023: निर्वाचन के कार्यों को समय-सीमा में संपादित करें नोडल अधिकारी: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने ली समीक्षा बैठक

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल11/10/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छ,ग कोरबा 11 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टल पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
    कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश देते हुए सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन के लिए आवश्यक तैयारी करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करने, मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने ले जाने, डाक मत पत्र सेवा निर्वाचकों व मतदान कर्मियों को समय सीमा में प्रशिक्षण देने, निर्वाचन से संबंधित कार्य के लिए ड्यूटी लगाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का रेंडमाइजेशन करने, वीवीपैट के अभिलेखों का संधारण करने, मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, मतदान सामग्री वितरण करने, प्रशिक्षण देने की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर अधिकारी ने प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनिंग की व्यवस्था करने कहा। मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति को सुचारू संचालन व सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक की लाइजिनिंग ड्यूटी लगाने संबंधी भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.