Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण: ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के तहत सकोला में रोपे गए पौधे

    24/08/2026

    कटघोरा के आयुर्वेदिक औषधालय में पंचकर्म थेरेपी ठप, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत से भटक रहे मरीज,,,

    24/08/2026

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए शिविर प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश वाचन , लघु चल चित्रों के माध्यम से शिविर के उद्देश्य की दी जा रही जानकारी,,
    Uncategorized

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए शिविर प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश वाचन , लघु चल चित्रों के माध्यम से शिविर के उद्देश्य की दी जा रही जानकारी,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल06/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए शिविर प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश वाचन , लघु चल चित्रों के माध्यम से शिविर के उद्देश्य की दी जा रही जानकारी,,

    *सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसी गतिविधियों से आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु किया जा रहा प्रेरित*

    *योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे लोग*

    कोरबा 06 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम सिंघाली व विजयपुर में, जनपद पंचायत करतला के भेलवागुड़ी, सीधापाठ व खरहरकुड़ा में शिविर आयोजित किया गया। साथ ही कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम कटकोना, केरवां, ढेंगुरडीह में, पोड़ी उपरोड़ा जनपद के घोंसरा, जामकछार, गडरा में तथा विकासखंड पाली के ग्राम निरधी व सिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया।

    इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।
    शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण: ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के तहत सकोला में रोपे गए पौधे

    24/08/2026

    कटघोरा के आयुर्वेदिक औषधालय में पंचकर्म थेरेपी ठप, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत से भटक रहे मरीज,,,

    24/08/2026

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026

    कटघोरा के सेजेस विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: 80 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित,,

    22/08/2026

    महतारी वंदन योजना से संवरती नारी शक्ति: 30वीं किस्त ने दोगुना किया रक्षाबंधन का उत्साह, छत्तीसगढ़ की बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर,,

    22/08/2026
    Editors Picks

    कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण: ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ अभियान के तहत सकोला में रोपे गए पौधे

    24/08/2026

    कटघोरा के आयुर्वेदिक औषधालय में पंचकर्म थेरेपी ठप, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत से भटक रहे मरीज,,,

    24/08/2026

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.