Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » लोकसभा चुनाव 2024 : कोरबा विधानसभा में महिलाओं के हाथों होगी कमान, बनेंगी लोकतंत्र की पहचान,जिले के 279 बूथों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक
    Uncategorized

    लोकसभा चुनाव 2024 : कोरबा विधानसभा में महिलाओं के हाथों होगी कमान, बनेंगी लोकतंत्र की पहचान,जिले के 279 बूथों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल03/05/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदान दल के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर है खुशी

    कोरबा । अतीत…का वह एक ऐसा समय भी था जब दुनियां के कुछ देशों में महिलाओं को वोट देने तक का भी अधिकार नहीं था…लेकिन यह हमारा देश भारत है… एक ऐसा देश… जहां अलग-अलग धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं…यहां की बोली, संस्कृति और परम्पराओं में भी विविधता है…कुछ इन्हीं समाहित विविधताओं वाले देश की अपनी भी एक पहचान है और वह पहचान है यहां का संविधान…यहां का लोकतंत्र। दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले इस देश में रहने वाले भारतीयों को अधिकार है कि वह अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुने और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल लोकतांत्रिक तरीके से कर सके। वह चाहे पुरूष हो या महिला या फिर तृतीय लिंग..सभी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ ही मतदान करने का संवैधानिक अधिकार है..। वर्षों पहले कुछ देशों में भले ही महिलाओं को वोट देने से दूर रखा गया, लेकिन यह समय के साथ शिक्षित होकर जागरूक होती, अपने अधिकारों की ओर आगे बढती महिलाओं की पहचान है कि चुनाव के मैदान में खड़ी होने के साथ ही मतदान कराने का दायित्व भी सम्हालना शुरू कर दिया है। लोकतंत्र के इस पर्व में महिलाओं की हिस्सेदारी और जिम्मेदारी कोरबा जिले में न सिर्फ जीता-जागता उदाहरण है, अपितु नारी सशक्तिकरण की झलक भी है जो कभी पुरूषों के हाथों थीं।

    खास बात यह भी है कि इस बार कोरबा लोकसभा अंतर्गत कोरबा विधानसभा के 249 मतदान केंद्रों सहित जिले के अन्य 30 संगवारी केद्रों में न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलेगी, अपितु सभी बूथों में मतदान सम्पन्न कराने महिलाएं ही महती जिम्मेदारी निभाती नजर आयेंगी। मतदान दल के रूप में जिम्मेदारी सम्हाल रही महिलाओं को खुशी है कि उन्हें लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान कराने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
      लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा में मतदान 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में यह तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत कोरबा विधानसभा सीट में इस बार मतदान कराने के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, उनमें सभी महिलाएं शामिल है। कोरबा विधानसभा के 249 बूथों पर लगभग 1150 महिला कर्मचारी होंगी। इसके साथ ही 69 माइक्रों आब्जर्वर, अनेक सेक्टर अधिकारी, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों सौंपी गई है। जिले के अन्य तीन विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र भी बनाएं गए हैं। इन संगवारी मतदान केंद्रों में भी कुल 180 महिलाओं की ड्यूटी लगी है। जिले में अब तक पुरूष कर्मचारी-अधिकारी ही मतदान कराते आ रहे हैं, कुछ स्थानों पर महिलाओं की डयूटी पहले भी लगाई जा चुकी है लेकिन यह पहली बार है कि किसी एक विधानसभा सीट के सभी बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी एक, मतदान अधिकारी दो और मतदान अधिकारी तीन के रूप में महिलाएं ही होंगी।

    महिला अधिकारी निभा रही है बड़ी जिम्मेदारी

    वैसे तो लोकतंत्र के इस महापर्व में अक्सर पुरूष अधिकारी और कर्मचारी अब तक बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे हैं। यह पहला अवसर है कि कोरबा लोकसभा अन्तर्गत विधानसभा कोरबा में निर्वाचन कार्य की संपूर्ण जिम्मेदारी मतदान दल के रूप में महिलाएं निर्वहन करेंगी।

    वहीं नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई आईएएस, विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सम्हाल चुकी सुश्री सीमा पात्रे, एडीशनल एसपी श्रीमती नेहा वर्मा,डीपीओ महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेनू प्रकाश , समाज कल्याण अधिकारी सिनीवाली गोयल, उद्यानिकी अधिकारी आभा पाठक, अंतव्यवसायी से निधि शिंदे, इंजीनियर यामिनी देवांगन, सीमा साहू, जूली तिर्की, सुश्री शिखा ठाकुर जैसी अनेक महिलाएं निर्वाचन कार्य में निरन्तर सेवाएं दे रहीं हैं। वहीं लोकसभा निर्वाचन में मतदान दल में शामिल पीठासीन अधिकारी नीतू तिवारी, मतदान दल की अधिकारी पुष्पा राठौर और मास्टर ट्रेनर श्रीमती ज्योति शर्मा सहित अन्य महिला मतदानदल का कहना है कि निर्वाचन में भागीदारी गौरव की बात है। हम सभी ने प्रशिक्षण भी हासिल कर लिया है और निर्वाचन कार्य कराने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

    कोरबा विधानसभा सीट में है सर्वाधिक महिला मतदाता

    लोकतंत्र का यह पर्व बिना महिलाओं के भागीदारी अधूरी है। कोरबा लोकसभा अंतर्गत कुल आठ लाख 15 हजार 292 महिला मतदाता है, वही कोरबा जिले में चार लाख 70 हजार 793 तथा कोरबा के विधानसभा में सर्वाधिक एक लाख 30 हजार 816 महिला मतदाता है। निर्वाचन आयोग द्वारा विगत कुछ चुनाव में संगवारी बूथ बनाकर महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं कोरबा जिलें में भी संगवारी बूथ के अलावा कोरबा विधानसभा के सभी बूथों में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलने से मतदान के लिए एक अलग माहौल बनने के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल की गई है। इसे लेकर महिलाओं में भी उत्साह है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.