Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता से संबंधित सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार-2022
    Uncategorized

    मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता से संबंधित सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार-2022

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल06/04/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निर्वाचन आयोग
    azadi ka amrit mahotsav

    मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता से संबंधित सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार-2022

    भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2022 के दौरान मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता से संबंधित सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार हेतु मीडिया हाउसों से प्रविष्टियां आमंत्रित की है। प्रिंट मीडिया, टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक), रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक) और ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया के लिए चार पुरस्कार होंगे।

    इन पुरस्कारों का उद्देश्य सुगम चुनावों के बारे में जागरूकता पैदा करके, चुनावी प्रक्रिया के बारे में लोगों को शिक्षित करके और मतदान तथा पंजीकरण की प्रासंगिकता एवं महत्व के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाकर चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देने में मीडिया हाउसों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देना है।

    ये पुरस्कार एक प्रशस्ति पत्र, पट्टिका और नकद पुरस्कार के रूप में होंगे और राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी, 2023) के अवसर पर प्रदान किए जायेंगे।

    मानदंड   

    जूरी का मूल्यांकन निम्नलिखित मानदंडों पर आधारित होगा:

    • मतदाता जागरूकता अभियान की गुणवत्ता
    • कवरेज की सीमा/मात्रा
    • जनता पर प्रभाव के साक्ष्य
    • सुगम चुनावों के बारे में जागरूकता से संबंधित कवरेज
    • कोई अन्य प्रासंगिक कारक

    प्रविष्टि की शर्तें

    प्रविष्टियां प्रासंगिक अवधि के दौरान प्रकाशित या प्रसारित (ब्रॉडकास्ट / टेलीकास्ट) होनी चाहिए।

    प्रिंट मीडिया की प्रविष्टियों में शामिल होना चाहिए:

           1.  प्रासंगिक अवधि के दौरान किए गए कार्यों का सारांश, जिसमें शामिल होना चाहिए:

    1. समाचारों/लेखों की संख्या
    2. वर्ग सेंटीमीटर में कुल प्रिंट आकार
    3. एक पीडीएफ सॉफ्ट कॉपी या एक प्रासंगिक वेब एड्रेस का लिंक या समाचार पत्र / लेखों की एक पूर्ण आकार की फोटोकॉपी / प्रिंट कॉपी;
    4. प्रत्यक्ष सार्वजनिक जुड़ाव आदि जैसे किसी अन्य गतिविधि का विवरण।
    5. कोई अन्य जानकारी

    प्रसारण टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक) और रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक) की प्रविष्टियों में शामिल होना चाहिए:

    1. प्रासंगिक अवधि के दौरान किए गए अभियान/कार्य का एक संक्षिप्त विवरण, जिसमें शामिल होना चाहिए:
    1. उक्त काल के दौरान ब्रॉडकास्ट / टेलीकास्ट की अवधि एवं आवृत्ति के साथ सामग्री (सीडी या डीवीडी या पेन ड्राइव में) और प्रत्येक स्पॉट के ऐसे प्रसारण का कुल समय
    2. सभी स्पॉट/समाचार के कुल प्रसारण समय का योग
    3. सीडी या डीवीडी या पेन ड्राइव या अन्य डिजिटल मीडिया में अवधि, टेलीकास्ट / ब्रॉडकास्ट की तारीख व समय और आवृत्ति के विवरण के साथ मतदाता जागरूकता पर समाचार फीचर या कार्यक्रम
    4. प्रत्यक्ष सार्वजनिक जुड़ाव आदि जैसी कोई अन्य गतिविधि
    5. कोई अन्य जानकारी

    ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया की प्रविष्टियों में शामिल होना चाहिए:

    1. प्रासंगिक अवधि के दौरान किए गए कार्यों का सारांश, जिसमें पोस्टों/ब्लॉगों/अभियानों/लेखों आदि की संख्या का उल्लेख शामिल होना चाहिए।
    2. संबंधित लेखों की पीडीएफ सॉफ्ट कॉपी या प्रासंगिक वेब एड्रेस का लिंक:
    3. प्रत्यक्ष सार्वजनिक जुड़ाव आदि जैसा कोई अन्य विवरण
    4. ऑनलाइन गतिविधि का प्रभाव (विवरण)
    5. कोई अन्य जानकारी

    महत्वपूर्ण

    1. अंग्रेजी/हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा में प्रस्तुत प्रविष्टियों के लिए अंग्रेजी अनुवाद का साथ संलग्न होना आवश्यक है, ऐसा न करने पर प्रविष्टि अस्वीकृत कर दी जाएगी।
    2. प्रसारण सामग्री प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को यह पता होना चाहिए कि जूरी फीचर/कार्यक्रम के सिर्फ पहले दस मिनट का उपयोग कर सकती है।
    3. आयोग का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग इस संबंध में सभी अधिकार सुरक्षित रखता है।
    4. प्रविष्टियों में मीडिया हाउस का नाम, पता, टेलीफोन और फैक्स नंबर और ईमेल संलग्न होना चाहिए।
    5. नियत तिथि: सभी प्रविष्टियां 30 नवंबर, 2022 से पहले निम्नलिखित पते पर पहुंच जानी चाहिए:

    श्री लव कुश यादव, अवर सचिव (संचार)

    भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001

    ईमेल: media-division@eci.in

    फोन नंबर: 011-23052033

    ये पुरस्कार निम्नलिखित चार श्रेणियों में दिए जायेंगे:

    1. प्रिंट मीडिया
    2. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टेलीविजन)
    3. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) और
    4. ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया

    ऐसी सभी संस्तुतियां/प्रस्तुतियां भारत निर्वाचन आयोग के पास 30 नवंबर, 2022 तक अवश्य पहुंच जानी चाहिए।

    ****

    एमजी / एएम / आर / डीए

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026

    रिश्वत मांगने के आरोप में कटघोरा तहसील की सहायक ग्रेड-02 निलंबित; कलेक्टर कोरबा की बड़ी कार्रवाई, पोंड़ीउपरोड़ा रहेगा नया मुख्यालय,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा; ‘आवास प्लस 2.0’ की प्रतीक्षा सूची का होगा वाचन,,

    23/06/2026
    Editors Picks

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.