Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » पालिका अध्यक्ष चुनाव आरक्षण के बाद अब आई दावेदारों की फौज.. कटघोरा ओबीसी मुक्त हुआ.. BJP, कांग्रेस से सामने आए ये ये नाम.. गोंगपा व आप भी दावेदारी में होंगे शामिल.
    Uncategorized

    पालिका अध्यक्ष चुनाव आरक्षण के बाद अब आई दावेदारों की फौज.. कटघोरा ओबीसी मुक्त हुआ.. BJP, कांग्रेस से सामने आए ये ये नाम.. गोंगपा व आप भी दावेदारी में होंगे शामिल.

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल09/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/कटघोरा 9 जनवरी 2024 : पालिकाओं में नए अध्यक्षों के लिए आरक्षण की लॉटरी खुल गई है। कटघोरा नगर पालिका परिषद में इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी मुक्त हो गया है। यानी अब यहां पिछड़ा वर्ग से कोई भी महिला, पुरुष चुनाव लड़ सकता है। आरक्षण से पहले इन कटघोरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। मसलन कहीं ओबीसी, तो कहीं महिला उम्मीदवारों के नाम की खूब चर्चा रही। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष के चेहरों पर नए सिरे से चर्चाएं होने लगी हैं। जानिए…

    कटघोरा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग मुक्त होने से भाजपा व कांग्रेस से दावेदारों के कई नाम सामने आ रहे हैं तो वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व आम आदमी पार्टी भी अपनी दावेदारी अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत करेगी। गोंगपा से शरद देवांगन जो कि पिछली दफा पार्षद चुनाव लड़ा और महज़ कुछ ही मतों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग मुक्त होने से शरद देवांगन अध्यक्ष की दावेदारी करने की बात सामने आ रही है। गोंगपा वार्डों में भी अपने पार्षद पद के प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। वहीं आम आदमी पार्टी की बात करें तो पार्टी के प्रदेश मंत्री चंद्रकांत डिक्सेना भी अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने की बात कही है साथ आप पार्टी वार्डों में भी अपना प्रत्याशी उतारने की बात कही है।

    दोनों प्रमुख दलों के लिए अहम सीट

    जनवरी 2025 से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में मतदाता सूची अपडेट होने के बाद नए आंकड़े सामने आएंगे। बता दें कि कटघोरा नगर पालिका परिषद दोनों प्रमुख दलों के लिए अहम सीट मानी जाती है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच हमेशा सीधी टक्कर रही है। इस बार राज्य में भाजपा की सरकार होने से पालिका सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। भाजपा इसे हर हाल में जीतना चाहती है। जबकि पिछली बार भी पालिका चुनाव में कांग्रेस ने कड़े टक्कर के साथ यह सीट काबिज करने में सफलता पाई थी, कांग्रेस इस बार सत्ता पर काबिज होने के लिए कड़ी रणनीति बना रही है।

    कटघोरा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आरक्षण प्रक्रिया के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कांग्रेस और भाजपा जैसे प्रमुख राजनीतिक दल अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों का चयन किस प्रकार करते हैं। नगर में चाय की दुकानों, चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में इस विषय पर चर्चाएं जोरों पर हैं। संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, और जनता यह जानने को उत्सुक है कि कौन सा चेहरा इन दलों का प्रतिनिधित्व करेगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल उनकी राजनीतिक पकड़ का आकलन होगा, बल्कि भविष्य की सियासी रणनीतियों पर भी असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में टिकट वितरण और चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ेंगी।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026

    नेपाल प्राकृतिक आपदा: ताज़ा स्थिति और यूपी-बिहार पर प्रभाव

    28/08/2026

    रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026): विशेष न्यूज़ और मुहूर्त

    28/08/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.