Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » पहाड़ी कोरवाओं ने लिया मतदान का संकल्प, स्वीप की टीम कर रही है जागरूक विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों सहित महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का किया जा रहा आयोजन,,
    Uncategorized

    पहाड़ी कोरवाओं ने लिया मतदान का संकल्प, स्वीप की टीम कर रही है जागरूक विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों सहित महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का किया जा रहा आयोजन,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल12/10/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छ,ग कोरबा 12 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन व जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में सतत् रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा जिले के दूरस्थ वनांचलों, पहाड़ी क्षेत्रों सहित महाविद्यालय व विद्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए किया जा रहा जागरूक :-

    स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता टीम द्वारा दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, पंडो और बिरहोर आदिवासियों के बीच पहुंचकर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम छातासराई, कदमझरिया, हरदीमौहा, जामभांठा व सोनारी में मतदाता जागरूकता टीम द्वारा ग्रामीणों को विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता टीम के प्रभारी श्री अनिल रात्रे के अनुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

    जिसके तहत जिले के सुदूर वनांचल में निवासरत 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को भी मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    जटगा के ग्रामीणों एवं नए वोटर के साथ ही नव विवाहिताओं को मतदान का बताया गया महत्व :-

    इसी कड़ी में आज जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम जटगा एवं पसान में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं, ग्रामीण एवं नए वोटर के साथ साथ नव विवाहिता मतदाताओ को मतदान का महत्व बताया गया। सभी ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में मतदाताओं ने बिना लोभ-प्रलोभन में आए, निष्पक्ष मतदान करने की बात कही।

    इस दौरान 18 वर्ष पूर्ण कर मतदाता सूची में नए वोटर के रूप में शामिल हुए युवा, मतदान को लेकर उत्साहित नजर आए।

    कमला नेहरू महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान में भाग लेने दिलाई गई शपथ :-

    मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु स्वीप के तहत जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को मतदान की उपयोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए शपथ पत्र का वाचन किया गया। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया गया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.