Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » नगरीय निकाय चुनाव :भाजपा की आंधी में विपक्ष के हौसले पस्त ,पार्षद की 2 सीट पर मतदान से पहले ही मिली जीत,कटघोरा,दंतेवाड़ा में विपक्ष ने नामांकन ही नहीं भरा,पूर्व मंत्री गागड़ा ने ली चुटकी ….
    Uncategorized

    नगरीय निकाय चुनाव :भाजपा की आंधी में विपक्ष के हौसले पस्त ,पार्षद की 2 सीट पर मतदान से पहले ही मिली जीत,कटघोरा,दंतेवाड़ा में विपक्ष ने नामांकन ही नहीं भरा,पूर्व मंत्री गागड़ा ने ली चुटकी ….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल30/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कटघोरा/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. मतदान से पहले ही भाजपा ने दो पार्षद सीट पर जीत दर्ज की है. दरअसल 28 जनवरी नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था. दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में पार्षद के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल ने ही नामांकन जमा किया है. वहीं नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड 13 में भी भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा. इसके चलते इन दोनों जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों ने मतदान से पहले ही जीत हासिल कर ली है.

    बारसूर में कांग्रेस को नहीं मिला प्रत्याशी : गागड़ा

    नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गीता को जीत की बधाई दी है. बीजेपी के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है. वहीं यह हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला.

    ।।भाजपा के जीत का क्रम प्रारंभ।।

    बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। वहीं यह हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नही… pic.twitter.com/c3uwus3UpB

    — Mahesh Gagda (@maheshgagdabjp) January 28, 2025

    कटघोरा में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

    इस आसन्न चुनाव में कटघोरा नगर पालिका का जिम्मा प्रदेश की संगठन महामंत्री पवन साय ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हर्षिता पाण्डेय को सौंपा था. हर्षिता ने भाजपा से शिवमति पटेल को वार्ड क्रमांक 13 के लिए प्रत्याशी बनाया. नामांकन के दौरान उन्होंने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाई. वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे शिवमति पटेल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है. इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. वहीं पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता इसे एक बड़ी सफलता मान रहे हैं.

    भाजपा प्रत्याशी को बधाई देने लोगों का लगा तांता

    भाजपा की जीत पर हर्षिता पाण्डेय और शिवमति पटेल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बधाई देने वालों में खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष प्रत्याशी आत्माराम पटेल, जिला मंत्री संजय शर्मा, राजेश यादव, ललिता डिक्सेना, मीना शर्मा, देव दुबे, धनु दुबे, दिनेश गर्ग, संजीत सिंह, तुषार साहू समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहे.

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.